Saturday , April 11 2026 1:50 AM
Home / News / भूकंप के दौरान भी इंटरव्यू देती रहीं न्यूजीलैंड की पीएम, बोलीं- झटके महसूस हुए

भूकंप के दौरान भी इंटरव्यू देती रहीं न्यूजीलैंड की पीएम, बोलीं- झटके महसूस हुए


न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री (Prime Minister of New Zealand) जेसिंडा आर्डर्न (Jacinda Ardern) ने भूकंप (Earthquake in New Zelaand) के दौरान भी एक टीवी चैनल को अपना इटंरव्यू देना जारी रखा। उन्होंने कहा कि हमें ठीक-ठाक झटका महसूस हुआ है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है।
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न सोमवार सुबह एक टेलीविजन चैनल को लाइव इंटरव्यू दे रही थीं कि तभी अचानक भूकंप के झटके महससू किए गए लेकिन उन्होंने इंटरव्यू जारी रखा। आर्डर्न ने इंटरव्यू ले रहे रयान ब्रिज को बीच में रोककर बताया कि राजधानी वेलिंगटन में संसद परिसर में क्या हो रहा है।
हमें ठीक-ठाक झटका महसूस हुआ
आर्डर्न ने कहा कि रयान यहां भूकंप आया है, हमें ठीक-ठाक झटका महसूस हुआ है। उन्होंने कमरे में दाएं-बाएं देखते हुए बोलीं कि आप मेरे पीछे चीजों को हिलते हुए देख सकते हैं। हालांकि, आर्डर्न ने इंटरव्यू जारी रखा और इंटरव्यू ले रहे रयान को बताया कि भूकंप थम गया है।
रिंग ऑफ फायर में स्थित है न्यूजीलैंड
पीएम ऑर्डन ने कहा कि हम ठीक हैं रयान। मेरे ऊपर लाइटों ने हिलना बंद कर दिया है, मुझे लगता है कि मैं अब एक ठोस ढांचे के नीचे बैठी हुई हूं। बता दें कि न्यूजीलैंड प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में पड़ता है और यहां अक्सर भूकंप आने की वजह से इसे अस्थिर द्वीप भी कहा जाता है।
कोरोना लॉकडाउन का शिकार हुईं न्‍यूजीलैंड की पीएम और उनके मंगेतर
5.6 थी भूकंप की तीव्रता
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के मुताबिक सोमवार को आए भूकंप की तीव्रता 5.6 थी और इसका केंद्र उत्तरपूर्व वेलिंगटन से 100 किलोमीटर दूर समुद्र की गहराई में था। हालांकि, जान-माल को किसी भी तरह के बड़े नुकसान की खबर नहीं है।