Monday , April 13 2026 5:32 AM
Home / Sports / दुती चंद ने बनाया नया नेशनल रिकार्ड, 11.22 सैकंड में दौड़ी 100 मीटर रेस

दुती चंद ने बनाया नया नेशनल रिकार्ड, 11.22 सैकंड में दौड़ी 100 मीटर रेस

59वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स, रांची

12 अक्टूबर, 2019-  रांची में चल रही 59 वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स में भारत की स्टार फर्राटा रेस धाविका दुती चंद ने 100 मीटर रेस में नया नेशनल रिकार्ड बना दिया है। शुक्रवार को हुए मुकाबले में दुतीचंद ने अपने ही पुराने रिकार्ड को सुधारते हुए 100 मीटर की रेस 11.22 सैकंड में पूरी की। हालांकि दोहा में हुई विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दुती सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही थी।

वहीं पुरुषों की 100 मीटर रेस में अमेय कुमार मलिक ने 10.46 सैकंड में रेस पूरी करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

इसके अलावा नेशनल ओपन एथलेटिक्स टूर्नामेंट के महिलाओं के जेवेलिन थ्रो में अन्नु रानी ने भी पहला स्थान हासिल किया।  अन्नु ने 58.60 मीटर दूरी तक भाला फेंक स्वर्ण जीता। पिछले दिनों दोहा में हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अन्नु ने 60 मीटर से अधिक दूरी तक भाला फेंक फाइनल में जगह बना ली थी

पुरुषों की 400 मीटर हर्डल्स में एमी जबीर ने फाइनल मुकाबला 49.41 सैकंड में जीता…महिलाओँ की 10,000 मीटर का पहला स्थान

महिलाओं की 10,000 मीटर रेस में रेल्वे की सूर्या लौंगानाथन ने 34 मिनट 14.10 सैकंड में रेस पूरी करते हुए सूबसे आगे रही। जबकि पुरुषों की 10,000 मीटर रेस में सुरेश कुमार ने 29 मिनट 25.56 सैकंड का समय लेते हए पहला स्थान हासिल किया।