Saturday , March 14 2026 11:12 PM
Home / Food / नवरात्रि व्रत में खाएं शकरकंद हलवा

नवरात्रि व्रत में खाएं शकरकंद हलवा


नवरात्रि के व्रत शुरू हो गए हैं। इन दिनों में कुछ लोग नौ दिन तो कुछ आखिरी या पहले दो दिन उपवास रखते हैं। जो लोग सिर्फ फलाहार करते हैं उनके लिए आज हम नवरात्रि स्पेशल शकरकंद हलवा बनाने की विधि बताएंगे। ये आपकी सेहत और स्वाद दोनों के लिए अच्छी है।
सामग्री:-
शकरकंद- 250 ग्राम
चीनी -100 ग्राम
इलायची पाउडर- आधा चम्‍मच
घी- 100 ग्राम
सूखे मेवे- 1 कप कटे हुए
विधि :-
1. सबसे पहले 250 ग्राम शकरकंद को अच्छे से उबाल कर उसके छिलके छील लें। फिर इसको मैश कर लें।
2. कड़ाही में घी आंच पर 100 ग्राम घी गर्म करें।
3. मैश की हुई शकरकंद को घी में डालकर फ्राई करें।
4. अब फ्राई की हुई शकरकंद में चीनी डालकर तब तक हिलाएं जब तक वह पूरी तरह से इसमें घुल ना जाए।
5. इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्‍स करें। आपका हलवा बनकर तैयार है।
6. गर्मा-गर्म हलवे पर सूखे मेवे डालकर खाएं।