
बच्चों को ही नहीं, नहीं बल्कि बड़ों को भी कुछ नया और टेस्टी खाने का शौक होता है। अगर आप भी कुछ ऐसे ही बनाकर खाना चाहते है और जिसको बनाना भी आसान हो तो मिनी बेरी पावलोवस(Mini Berry Pavlovas) बनाएं। इसको आप काफी आसानी से बना सकते है।
सामग्री
4 एग व्हाइट
1 चम्मच नींबू का रस
1/8 चम्मच नमक
1 कप शुगर
2 चम्मच कॉर्न स्टार्च
1 चम्मच वेनिला अर्क
बेरी जैम (मिक्स स्ट्रॉबेरी और रसबेरी)
टॉपिंग के लिए
जैम
फ्रैश ब्लैकबेरी
फ्रैश पुदीना
कैमोमाइल फूल
विधि
1. सबसे पहले एग व्हाइट को ब्लेंडर में डालकर दें। फिर इसमें नींबू का रस और नमक मिला लें। अच्छे से ब्लेंड कर लें। ताकि यह क्रीम बन जाएं।
2. इसके बाद इसमें थोड़ी-थोड़ी शुगर, वेनिला अर्क और कॉर्न स्टार्च डालकर 8-10 मिनट के लिए ब्लेंड करें। इस मिक्सचर को काफी हार्ड कर लें।
3. अब एक बैकिंग शीट लें। फिर उसके ऊपर पार्चमेंट पेपर बिछा दें। आइसक्रीम स्कूपर की मदद से इस क्रीम को बैकिंग शीट पर रखें।
4. इसके बाद इसपर बेरी जैम के छोट-छोटे डॉट्स डालें। फिर इसको 2 घंटे के लिए बैक होने के लिए रख दें।
5. टॉपिंग के लिए इसके टॉप पर क्रीम, पुदीना और एक ब्लैकबेरी लगा दें। फिर इसके साइड पर कैमोमाइल फूल लगाकर गार्निश करें और सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website