
कद्दू खाने के फायदे – आयुर्वेद कद्दू को शरीर को शांत और ठंडा करने वाला मानता है। इसे खाने से स्किन की समस्या से राहत मिलती है। वहीं, बुजुर्ग और जोड़ों के दर्द के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। आयुर्वेदिक डॉक्टर कहती हैं कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसका सेवन कंट्रोल में करें।
खीरा खाने का तरीका – आयुर्वेद में कच्चा खीरा खाने से पाचन अग्नि में कमी बताई गई है। इसलिए खाने के साथ, तुरंत पहले या बाद में खाने से मना किया गया है। इसे खाने से पहले अच्छी तरह पका लेना चाहिए और भोजन के साथ ही खाना सेवन करना चाहिए।
तोरी के फायदे – आयुर्वेदिक डॉक्टर के मुताबिक तोरी से ज्यादा आंतों की सफाई कोई सब्जी नहीं कर सकती। यह गट हेल्थ के लिए बहुत हेल्दी होती है। साथ ही ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद करती है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website