Tuesday , March 17 2026 10:39 PM
Home / News / India / महाराष्ट्र में खाद्य तेल महंगा, पेट्रोल पंप पर बिकेगा केरोसिन, मंत्री छगन भुजबल ने दिया अपडेट

महाराष्ट्र में खाद्य तेल महंगा, पेट्रोल पंप पर बिकेगा केरोसिन, मंत्री छगन भुजबल ने दिया अपडेट


ईरान-इस्राइल-अमेरिका युद्ध का असर एलपीजी के साथ खाद्य तेलों पर भी पड़ा है। युद्ध के कारण राज्य में मूंगफली, सरसों, वनस्पति तेल, सोषाबीन, सनपलावर और पाम आबल जैसे खाद्य तेलों में अधिकतम 6 रुपये प्रति लीटर यानी लगभग 3% की वृद्धि हुई है। विधान परिषद में कांग्रेस के अभिजीत बंजारी द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने यह जानकारी दी। भुजबल ने कहा कि वैश्यिक बाजार में अस्थिरता की वजह से आयतित तेलों की कीमतों में वृद्धि हुई है। सरकार बाजार की स्थिति पर नजर रखे हुए है और आम जनता पर महंगाई का बोझ कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
छगन भुजबल ने कहा कि 1 फरवरी से 11 मार्च के बीच राज्य में खाद्य तेलों के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। इस दौरान मूंगफली का तेल 188 रुपये से बढ़कर 194 रुपये प्रति लीटर, सरसों तेल 200 रुपये से 204 रुपये, सोयाबीन तेल 153 रुपये से 159 रुपये, सनफ्लावर तेल 172 रुपये से 178 रुपये, पाम तेल 145 रुपये से 148 रुपये प्रति लोटर हो गया।
पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन – मंत्री भुजबल ने कहा कि राज्य में केरोसिन का पर्याप्त स्टॉक है। कोर्ट ने पहले निर्देश दिया था कि उज्ज्वल योजना के लाभर्थियो को केरोसिन देने की जरूरत नहीं है। अब हमने कोर्ट को सब को केरोसिन देने के बारे में सूचित किया है। अब डीलर भी केरोसिन दे सकते है। हालांकि केरोसिन पूरी तरह से बंद करके डीलरों की चेन तोड़ दी गई थी। इसलिए हन BPCL, HPCL और IOCL कंपनियों के पंपों पर केरोसिन देंगे। इससे बिना मिलावट के केरोसिन गिलेगा। राज्य में गैस की कमी को देखते हुए सरकार का यह फैसला लिया है।