
होली की रात उत्तम नगर में तरुण की पीट-पीट करके जान ले ली गई थी। उस वारदात को बीते हुए 12 दिन हो चुके हैं लेकिन आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी अयप्पा पार्क में हजारों लोग जुटे, खूब नारेबाजी हुई और जमकर विरोध जताया गया। उसके बाद तरुण की मां सुनीता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा तरुण नौकरी की तैयारी कर रहा था, 26 साल का था। बुढ़ापे का सहारा बनता मेरा अब बड़ा बेटा बचा है। उसको नौकरी मिलनी चाहिए। सभी ने अभी तक सिर्फ तसल्ली दी है।
‘हमारी दुश्मनी सिर्फ आरोपियों से’ – तरुण की मां सुनीता ने कहा कि जिन लोगों ने मेरे घर के सबसे जरूरी मेंबर की जान ले ली, उस समुदाय के लोगों को हमारा साथ देना चाहिए था। लोग उल्टे उनकी ही तरफदारी कर रहे हैं, मैं तो यही कहना चाहती हूं कि मेरे परिवार की दुश्मनी केवल आरोपियों से है, उनके समुदाय से नहीं मैं उस समुदाय के लोगों को कहना चाहती हूं कि आपको हमसे आकर मिलना चाहिए, हमसे बात करना चाहिए।
तरुण की मां बोलीं- सरकार को एक्शन लेना चाहिए – तरुण की मां ने आगे कहा कि ऐसी स्थिति में एक दूसरे का साथ देना चाहिए लेकिन वो लोग आरोपियों का ही साथ दे रहे है। तरुण को लेकर अलग अलग अफवाह फैला रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि कम से कम 21 आरोपी थे, जिन्होंने मेरे बेटे पर हमला किया था उनमें से 5 आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। सरकार को ऐक्शन लेना चाहिए।
‘बेटा करता था जानवरों से प्यार’ – तरुण की मां ने कहा कि वह पूरी गली में सबसे ज्यादा स्मार्ट लड़का था। वह गली में घूमने वाली गाय और डॉग्स से प्यार करता था। इस वजह से गली के लोग उससे ज्यादा खफा रहते थे। जानवर को चोट लग जाए तो उसका इलाज जाकर करवाता था। तरुण के पिता ने बेटे के जानवरों से प्यार करने की बात को दोहराया और कहा कि जब आरोपी और उनके बच्चे डॉग्स या गायों पर पानी पेट्रोल, या एसिड डालकर भगाते थे तो तरुण उन्हें डांटता था। इस वजह से भी तरुण को टारगेट बनाया गया।
Home / News / India / तरुण के पिता का दावा- कुत्तों, गायों पर फेंकते थे एसिड, बचाता था बेटा; मुस्लिमों पर है हत्या का आरोप
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website