Wednesday , February 18 2026 2:53 PM
Home / Entertainment / Bollywood / एकता कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट! राम कपूर पर साधा निशाना? कहा ‘अनप्रोफेशनल एक्टर्स’, जानिए क्या है पूरा मामला

एकता कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट! राम कपूर पर साधा निशाना? कहा ‘अनप्रोफेशनल एक्टर्स’, जानिए क्या है पूरा मामला


एकता कपूर अपनी बात कहने और रखने में कभी पीछे नहीं हटती हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया और अनप्रोफेशनल एक्टर्स पर निशाना साधा। फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या उन्होंने राम कपूर पर तंज कसा है या फिर ये कोई और है!
एकता कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट – टीवी की ‘क्वीन’ एकता कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वो शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश नहीं करती हैं। चाहे वो इंटरव्यू हो या फिर ‘बिग बॉस’, वो जानती हैं कि कैसे जवाब देना है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसे पढ़कर सभी हैरान रह गए। उन्होंने कुछ एक्टर्स को ‘अनप्रोफेशनल’ कहा और बोला कि उनके शो के बारे में बात ना करें। झूठी और गलत जानकारी ना दें। अब नेटिजेंस अनुमान लगा रहे हैं कि क्या एकता ने राम कपूर पर निशाना साधा है?
दरअसल, Ram Kapoor ने एकता कपूर के सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में काम किया था। उन्होंने हाल ही में स्क्रीन पर साक्षी तंवर संग लिपलॉक के बारे में चर्चा की और बताया कि ये एकता कपूर का आइडिया था।
साक्षी के पिता ने जताया था भरोसा – राम कपूर ने ये भी बोला कि उस समय साक्षी से पूछा कि अगर उन्हें इससे परेशानी या असहजता है तो वो इस बारे में एकता से बात करेंगे। राम ने ये भी बताया कि उनकी वाइफ गौतमी कपूर ने इसके लिए मंजूरी दी और साक्षी के पिता ने भी उन्हें फोन करके कहा कि उन्हें उनपर पूरा भरोसा है।
राजीव खंडेलवाल या पारस छाबड़ा? – एक अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि ये राजीव खंडेलवाल हो सकते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले क्रिएटिविटी में संतुष्टि नहीं होने के बारे में बात की थी। दूसरा नाम पारस छाबड़ा का लिया जा रहा है। ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि पारस को ‘नागिन’ सीरियल के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन बालाजी की क्रिएटिव टीम के साथ उनका झगड़ा हो गया था। वहीं, कुछ लोगों ने श्रीति झा का भी नाम लिया। लेकिन उनके फैंस बचाव में उतर आए और बोला कि वो कभी मिसबिहेव नहीं करती हैं।