Thursday , April 9 2026 7:01 PM
Home / Business & Tech / Elon Musk को सोने के लिए सुननी पढ़ती हैं ऑडियोबुक्स, कहा- रात होने तक दिमाग में खुले होते हैं 100 टैब्स

Elon Musk को सोने के लिए सुननी पढ़ती हैं ऑडियोबुक्स, कहा- रात होने तक दिमाग में खुले होते हैं 100 टैब्स


टेस्ला और एक्स के मालिक एलन मस्क ने अपना ‘स्लीप सीक्रेट’ बताया है। 20 मार्च, 2025 को ‘टेस्ला ऑल-हैंड्स’ मीटिंग के दौरान मस्क ने एक ऐसी समस्या के बारे में बात की, जो आज के समय में कई लोगों के लिए आम है। एलन मस्क ने अपने दिमाग की तुलना एक ऐसे वेब ब्राउजर से की, जिसमें दिन खत्म होते-होते 100 टैब्स खुले होते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे में इन टैब्स को बंद करके यानी दिमाग को शांत करके सोने के लिए वे ऑडियोबुक का सहारा लेते हैं। एलन मस्क के अनुसार, बेडटाइम के लिए ऑडियोबुक्स और पॉडकास्ट बेहतर ऑप्शन हैं। यह इस तरह है जैसे आपका फोन आपको कोई कहानी सुना रहा हो।
दिमाग में खुले होते हैं 100 टैब्स- एलन मस्क – Elon Clips के एक्स अकाउंट से शेयर की गई वीडियो क्लिक के अनुसार, टेस्ला ऑल-हैंड्स मीटिंग के दौरान एलन मस्क ने बताया कि जब वे सोने की कोशिश करते हैं तो उनके दिमाग में बहुत कुछ चल रहा होता है। उन्होंने इसकी तुलना कंप्यूटर ब्राउजर में ओपन 100 टैब्स से की। मस्क के अनुसार, यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे कंप्यूटर ब्राउजर में 100 टैब्स एक साथ खुले हों। मस्क का कहना है दिन के आखिर तक मेरा दिमाग एक ऐसे ब्राउजर जैसा महसूस होता है, जिसमें 100 टैब खुले हों। जब मैं सोने की कोशिश करता हूं, तो मेरे दिमाग में बहुत कुछ चल रहा होता है। यह बिल्कुल एक कंप्यूटर ब्राउजर जैसा है, जिसमें 100 टैब खुले हों। दिन के आखिर तक 100 टैब खुले होते हैं, इसलिए मुझे इस ब्राउजर को बंद करना पड़ता है।ॉ
ऑडियोबुक्स और पॉडकास्ट का लेते हैं सहारा – मस्क ने बताया कि वे दिन के आखिरी तक अपने दिमाग में ओपन 100 टैब्स को शटडाउन करने और सोन के लिए किसी दवा या थेरेपी के बजाय ऑडियोबुक्स का सहारा लेते हैं। मस्क ने बताया जब वे थक जाते हैं तो फिर कोई ऑडियोबुक सुनते हैं और उसे 15 मिनट के टाइमर पर लगा देते हैं। यह कुछ ऐसा है, जैसे आपका फोन आपको सोने से पहले कोई कहानी सुना रहा हो। सोने के समय पॉडकास्ट और ऑडियोबुक सुनना बहुत अच्छा रहता है। मस्क के अनुसार, बेडटाइम के लिए पॉडकास्ट और ऑडियोबुक्स बेहतरीन हैं।
डिजिटल युग में ज्यादातर लोगों को है ये समस्या – ये स्थिति सिर्फ एलन मस्क के साथ ही नहीं है। आज के ‘डिजिटल युग’ में ज्यादातर लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं। और जब बात मस्क जैसे व्यक्ति की हो, जो एक साथ टेस्ला, स्पेस-एक्स और एक्स जैसी कंपनियों को संभाल रहे हैं तो उनके दिमाग में रॉकेट साइंस से लेकर इलेक्ट्रिक कारों के डेटा तक, कई ‘टैब्स’ खुले रहना स्वाभाविक है। लेकिन समस्या तब आती है जब यह ‘मानसिक शोर’ नींद में खलल डालने लगता है। लेकिन मस्क का बताया गया यह तरीका कई लोगों के काम आ सकता है।
कितना कारगार है तरीका? – बता दें कि मनोवैज्ञानिकों का भी मानना है कि जब हमारा दिमाग भविष्य की चिंताओं या बीते हुए दिन की घटनाओं में उलझा होता है, तो उसे एक सहारे की जरूरत होती है ताकि उनका ध्यान भटक सके। ऐसे में ऑडियोबुक की कहानी या पॉडकास्ट की आवाज दिमाग का ध्यान उन परेशानियों से हटाकर एक सिंगल पॉइंट पर ले जाता है।