
एलन मस्क (Elon Musk) ने वीडियो शेयरिंग ऐप Vine को फिर से लॉन्च करने की घोषणा की है। यह ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) के साथ आएगा। इसे 2016 में बंद कर दिया था। मस्क का कहना है कि वे Vine को पहले से बेहतर बनाना चाहते हैं।
Elon Musk ने Vine को वापस लाने का ऐलान कर दिया है। अगर आप सोच रहे हैं कि Vine क्या है तो बता दें यह कुछ समय पहले लोगों के बीच लोकप्रिय रह चुका वीडियो शेयरिंग ऐप है। मस्क ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से ट्वीट करके Vine को रीलॉन्च करने की घोषणा की है। हालांकि, अब इसे कुछ बदलाव के साथ लाया जाएगा। Vine ऐप,AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फीचर के साथ फिर से लॉन्च होगा। एलन मस्क ने एक्स पर किए अपने ट्वीट में कहा है किया है कि वे Vine ऐप को वापस ला रहे हैं, लेकिन AI फॉर्म में। आइये, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे पढ़ें।
सालों बाद Vine की होगी वापसी – आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Vine को जनवरी, 2013 में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के कुछ समय बाद ही यह काफी लोकप्रिय हो गया था। लोगों के बीच इसे काफी पसंद किया जा रहा था। इसमें यूजर्स छोटे-छोटे वीडियो शेयर कर सकते थे। यह वीडियो ब्लॉगर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ। हालांकि, Twitter (जो अब एक्स के नाम से जाना जाता है।) ने इस ऐप को 2016 में बंद कर दिया। इस कारण इस तरह के दूसरे ऐप्स से इसे कड़ी टक्कर मिलना बताया जा रहा था। ऐप को पैसे कमाने में भी दिक्कत हो रही थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website