
रियाल मैड्रिड के गोलकीपर गैराथ बेल ने मॉडल एमा जोन्स के साथ शादी साल भर के लिए टाल दी गई है। गैराथ ने इमा को जुलाई 2016 में शादी के लिए प्रपोज किया था। तब उन्होंने सोशल साइट्स पर एक तस्वीर डालकर इसकी घोषणा की थी।
गैराथ ने इटली के विंचीग्लियाटा महल में शादी करनी थी जहां उनके टीम मेट थियो वाल्काट ने 2014 में शादी की थी। शादी टलने के पीछे एमा के उलझे पारिवारिक विवादों को माना जा रहा है।
दरअसल, एमा के पिता 54 साल के माॢटन 2.6 मिलियन के शेयर स्कैम में दोषी पाए जाने पर छह साल की सजा काट रहे हैं। इसके अलावा एमा का कजिन एपिफेनी ङ्क्षड्रग भी ड्रग और अवैध पैसे के साथ पकड़ा जा चुका है।
एमा पहले ही अपनी आंटी और उनके पूर्व और मौजूदा पति को ब्लैकलिस्ट कर चुकी है। परिवार में इतने सारे विवाद एक समय में सामने आने से एमा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में गैराथ ने शादी को फिलहाल टालने का फैसला किया।
बता दें कि गैराथ और एमा के 3 बच्चे, 2 लड़कियां और एक लड़का है। उनकी पहली बेटी अल्बा वाइलेट का जन्म 2012, दूसरी बेटी नावा वेंलेटीना का 2016 तो बेटे एलेक्स का जन्म मई 2018 में हुआ था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website