Wednesday , March 11 2026 11:58 PM
Home / Entertainment / Bollywood / भावुक हुए इरफान खान ने कहा – “छोटे छोटे कदमों से कर रहा हूं काम की तरफ वापसी”

भावुक हुए इरफान खान ने कहा – “छोटे छोटे कदमों से कर रहा हूं काम की तरफ वापसी”


बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर एक्टर इरफान खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हए हैं। इरफान खान न्यूरोएंडोक्राइन रसौली के इलाज के लिए एक साल तक लंदन में रहे और कुछ अर्सा पहले ही हिंदुस्तान वापस लौटे। अब उन्होंने अपनी दूसरी पारी का आगाज नई फिल्म ‘इंग्लिश मीडियम’ की शूटिंग से शुरू किया है।

बता दें, यह उनकी 2017 में आई फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ का अगला पार्ट है। उन्होंने कहा है कि बीमारी के वक्त जो उन पर गुजरी है उसकी कहानी सुनने को बहुत लोग बेताब हैं लेकिन अभी उनको बयां करने में वक्त लगेगा।