Monday , February 9 2026 12:40 PM
Home / Sports / इंगलैंड ने 4-1 से जीती वनडे सीरीज, ऑस्ट्रेलिया को 12 रन से पीटा

इंगलैंड ने 4-1 से जीती वनडे सीरीज, ऑस्ट्रेलिया को 12 रन से पीटा


पर्थ : इंगलैंड ने ऑस्ट्रेलिया दौरे का समापन आज यहां 5वें और अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान टीम पर 12 रन की रोमांचक जीत से किया। नए पर्थ स्टेडियम में हुए इस पहले मैच में मेहमान टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 260 रन का लक्ष्य रखा। अपने मुख्य गेंदबाजों क्रिस वोक्स और मार्क वुड को आराम कराने और जेक बॉल के बीमारी से जूझने के बावजूद इंग्लैंड ने इस स्कोर का बचाव किया।

टॉम कुर्रान ने 5 विकट झटके
मैन आफ द मैच युवा तेज गेंदबाज टॉम कुर्रान 5 विकेट झटककर मैच विजेता रहे जिससे ऑस्ट्रेलियाई टीम 10 गेंद रहते 247 रन पर आउट हो गई। इंगलैंड को एशेज टेस्ट सीरीज में 0-4 से हार का मुंह देखना पड़ा था लेकिन उसने वापसी करते हुए सीमित ओवरों की सीरीज 4-1 से अपने नाम की। इस नतीजे से वनडे में विश्व कप धारी टीम का हालिया खराब प्रदर्शन जारी रहा और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से ही निराश थे।

स्टाइेनिस ने 87 रन की पारी खेली
ऑस्ट्रेलिया ने मार्कस स्टोइनिस को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा, उन्होंने 87 रन की पारी खेलकर टीम को 4 विकेट पर 189 रन पर पहुंचाया। लेकिन वह लेग स्पिनर आदिल राशिद की गेंद पर लांग आन में कैच देकर आउट हो गए। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लय गंवा दी। टिम पेन और एडम जम्पा 9वें विकेट के लिए शानदार भागीदारी से मैच छीनने की कोशिश में थे लेकिन कुर्रान ने आक्रमण में वापसी कर तीसरी गेंद में जम्पा को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद इस 22 वर्षीय ने पेन को 34 रन पर आउट किया। इस तरह कुर्रान ने 35 रन देकर 5 विकेट झटके जबकि उनकी गेंदबाजी में 2 कैच छूटे भी, जो दोनों जॉनी बेयरस्टो ने छोड़े। इससे पहले इंगलैंड की टीम 47.4 ओवर में 259 रन पर सिमट गई, जिसमें टेस्ट कप्तान जो रूट ने 62 रन की पारी खेली।