Wednesday , March 4 2026 6:50 AM
Home / Sports / इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड सीख रहे हैं नई गेंद, टी20 विश्व कप में करेंगे इस्तेमाल

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड सीख रहे हैं नई गेंद, टी20 विश्व कप में करेंगे इस्तेमाल


इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने बुधवार को खुलासा किया कि वह धीमी यार्कर में महारत हासिल करने पर काम कर रहे हैं ताकि वह इस साल के अंत में होने वाले टी20 विश्व कप में भारतीय पिचों के लिये तैयार रहें। वुड अपनी तेज रफ्तार से बल्लेबाजों को भयभीत करने की काबिलियत रखते हैं लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के साथ खेलने पर उन्हें भारतीय पिचों पर धीमी गेंद की अहमियत महसूस हुई।
भारत में होने वाले टी20 विश्व कप में अब केवल सात महीने का समय बचा है तो वुड धीमी यार्कर को भी अपना हथियार बनाने की कोशिश में जुट गए हैं। वुड ने कहा कि उनके गेंदबाजों को देखते हुए, जब मैं चेन्नई सुपर किंग्स में शारदुल ठाकुर के साथ खेला तो मुझे इसका पता चला। वह नयी तरह की धीमी गेंद फेंकता है। उसे देखते हुए और यह यहां कितनी कारगर होती रही है तो मैं भी इसे अपने खेल में शामिल करने की कोशिश कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं अब भी नयी चीजें सीखने की कोशिश कर रहा हूं, अपनी यार्कर गेंद को धीमा फेंकने का प्रयास कर रहा हूं। हमें विश्व कप में भी यही हालात मिलेंगे।