
साउथ इंडियन खाना भारतीय लोगों को अक्सर बहुत ही पसंद आता है। चाहे डोसा हो, इडली हो, सांभर हो, या फिर उपमा, साउथ इंडियन खाने का मजा देश के लोग बहुत ही चाव से उठाते हैं। बच्चे भी साउथ इंडियन डिशेज बहुत ही चाव से खाते हैं। शाम की चाय के साथ रोज अगर एक ही स्नेकस खाकर आप बोर हो गए हैं तो मुरुक्कू बनाकर खा सकते हैं। मुरुक्कू साउथ इंडियन व्यंजन है। आप इस स्वादिष्ट डिश का मजा घर पर ही ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि…
सामग्री : चावल का आटा – 2 कप
उड़द की दाल – 1 कप
सफेद तिल – 2 चम्मच
अजवाइन – 1/2 चम्मच
नमक – स्वादअनुसार
तेल – 3 बड़े चम्मच
अजवाइन – 1/2 चम्मच
हिंग – 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
घी – 2 चम्मच
बनाने की विधि : 1. सबसे पहले आप कढ़ाई में तेल गर्म करें। फिर उसमें उड़द की दाल डाल दें।
2. उड़द की दाल सुनहरी होने तक भून लें। इसके बाद दादल को मिक्सर में पीस लें।
3. दाल को पिस्कर उसमें लाल मिर्च पाउडर, हींग, हल्दी, अजवाइन, चावल का आटा,घी, सफेद तिल डालकर अच्छे से मिला लें।
4. सारे मिश्रण को मिक्स करके एक डो तैयार कर लें।
5. डो से आप मोटी-मोटी लोईयां बना लें। ऐसे ही आप सारे आटे की लोईया बना लें।
6. लोईयों को मुरुक्कू मोल्ड में डालकर अच्छे से पकाएं ।
7. फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें एक-एक मुरुक्कू डालकर पका लें।
8. बीच-बीच में हिलाते रहे ताकि मुरुक्कू आपस में न चिपकें।
9. जैसे ही मुरुक्कू ब्राउन होने लगें तो फिर आप उसे प्लेट में निकाल कर रख लें।
10. आपके स्वादिष्ट मुरुक्कू बनकर तैयार हैं। गर्मा-गर्म हरी चटनी के साथ सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website