
तुर्की ने तेल और गैस उत्पादन पर अहम ऐलान किया है। तुर्की के अलावा मिस्र को भी जमीन में दबा अरबों डॉलर का खजाना मिला है। इसकी कीमत कई सौ अरब डॉलर आंकी गई है।
तुर्की में नेचुरल गैस का बड़े भंडार की खोज हुई है। तुर्की की रेसेप तैयप एर्दोगन की सरकार ने बताया है कि इस वर्ष 92.4 अरब घन मीटर प्राकृतिक गैस की खोज की गई है। इसका मौजूदा समय में बाजार मूल्य 37 अरब अमेरिकी डॉलर है। सरकार की ओर से शुक्रवार को इस अहम खोज की जानकारी दी गई है। गैस के बड़े भंडार की यह तुर्की की अर्थव्यवस्था की बेहतरी के लिए मददगार हो सकती है।
तुर्की के ऊर्जा और प्राकृतिक संसाधन मंत्री अलपर्सलान बायरकटर ने तुर्की संसद की समिति के सामने गैस की खोज के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि तुर्की ने इस वर्ष 92.4 अरब घन मीटर प्राकृतिक गैस की खोज की है। इसमें से 75 अरब घन मीटर गैस पिछले मई में गोकटेपे-3 कुएं में खोजी गई थी। इसका बाजार मूल्य 37 अरब अमेरिकी डॉलर है।
अगले साल बढ़ेगी ड्रिलिंग – तुर्की के मंत्री अलपर्सलान बायरकटर ने कहा है कि उनका लक्ष्य अगले साल, 2026 में 300 ड्रिलिंग ऑपरेशन करना है। इनमें 282 ऑनशोर और 18 ऑफशोर होंगे। उन्होंने कहा कि तुर्की अपने इतिहास में तेल और गैस उत्पादन के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। देश में दैनिक तेल उत्पादन 180,000 बैरल है, जो हर दिन 70 लाख वाहनों को ईंधन देने के लिए काफी है।
Home / News / एर्दोगन के हाथ लगा बड़ा खजाना, तुर्की में मिला 92 अरब घन मीटर नेचुरल गैस का महाभंडार, जानें कितने अरब है कीमत
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website