Tuesday , February 10 2026 11:11 AM
Home / News / ‘भारत से सीखे यूरोप’, इंडियन कोस्ट गार्ड ने अरब सागर में ईरानी तेल के खेल पर किया बड़ा वार, खुश हुए जर्मन एक्सपर्ट

‘भारत से सीखे यूरोप’, इंडियन कोस्ट गार्ड ने अरब सागर में ईरानी तेल के खेल पर किया बड़ा वार, खुश हुए जर्मन एक्सपर्ट


भारतीय कोस्ट गार्ड ने अरब सागर में तीन तेल टैंकरों को जब्त किया है। ये एक बहुत बड़ी कार्रवाई है क्योंकि ये तीनों तेल टैंकर ईरान से संबंधित बताए जा रहे है। भारतीय कोस्ट गार्ड ने इसे एक इंटरनेशनल तेल-तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कोऑर्डिनेटेड ऑपरेशन बताया है। टैंकर-ट्रैकिंग एनालिस्ट और ईरानी मीडिया ने कहा है कि ये जहाज ईरान से जुड़े हैं। भारतीय कोस्ट गार्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि उसने शुक्रवार को मुंबई से करीब 100 नॉटिकल मील पश्चिम में तीन जहाजों को रोका, जिसे उसने “टेक-इनेबल्ड सर्विलांस और डेटा-पैटर्न एनालिसिस” बताया है।
भारतीय कोस्ट गार्ड ने कहा है कि “एक बहुत ही अच्छे से कोऑर्डिनेटेड समुद्र-हवाई ऑपरेशन में एक इंटरनेशनल तेल-तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया गया। यह सिंडिकेट इंटरनेशनल पानी में समुद्र के बीच में ट्रांसफर का फायदा उठाकर, संघर्ष वाले इलाकों से सस्ते तेल को मोटर टैंकरों में भेजता था और तटीय राज्यों को दिए जाने वाले टैक्स से बच रहा था। टेक-इनेबल्ड सर्विलांस और डेटा-पैटर्न एनालिसिस के आधार पर इंडियन कोस्ट गार्ड ने मुंबई से लगभग 100 नॉटिकल माइल पश्चिम में तीन संदिग्ध जहाजों को रोका। लगातार तलाशी, इलेक्ट्रॉनिक डेटा की पुष्टि और क्रू से पूछताछ से एक ग्लोबल हैंडलर नेटवर्क का खुलासा हुआ है। ये जहाज अक्सर अपनी पहचान बदलते रहते हैं उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मुंबई लाया जा रहा है।”