
होली पर रंगों से खेलना तो बनता ही है, लेकिन कलर्स के साथ मस्ती करने के बाद जो सबसे बड़ा झंझट सामने आता है, वो है बालों को साफ करना और उनसे रंग छुड़ाना। 4-5 बार हेयर वॉश करने पर भी कलर पूरी तरह से साफ होने का नाम ही नहीं लेता है। हालांकि, इस स्थिति से बहुत ही आसान तरीके बचा जा सकता है। इसके लिए आपको बस 4 तेल का इस्तेमाल करना है, जिसके बाद न तो बालों पर रंग चढ़ेगा और ना ही आपको स्कैल्प को साफ करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
नारियल का तेल – नारियल का तेल हल्का गर्म कर लें और फिर उससे रात में स्कैल्प की अच्छे से मालिश करें। बाल अच्छे से तेल से कवर हो जाना चाहिए।
रात में तेल लगाने का फायदा ये है कि इसे स्कैल्प और हेयर में अंदर तक जाने का पर्याप्त समय मिल जाता है।
हालांकि, नारियल के तेल की कमी ये है कि ठंडक होने पर ये हल्का सा जम जाता है, जिस वजह से इसे वॉश करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
बादाम का तेल -विटमिन-ई से भरपूर बादाम का तेल न सिर्फ बालों को प्रोटेक्शन देगा बल्कि ये उनमें शाइन भी जोड़ेगा।
होली के दिन रंगों से खेलने के करीब एक या दो घंटे पहले इस तेल को लगाएं।
ध्यान दें कि स्कैल्प से लेकर नीचे तक बाल अच्छे से ऑयल से कवर हों।
जैतून का तेल – जैतून का तेल आपको बहुत ही आसानी से बाजार में मिल जाएगा।
इसे आप रंगों से खेलने से एक घंटा पहले स्कैल्प पर मसाज करते हुए अप्लाई करें।
बालों को चाहें तो थोड़ी देर के लिए बांध लें ताकि तेल अच्छे से अब्जॉर्ब हो जाए।
आंवले का तेल –
आंवला बालों के लिए कितना फायदेमंद होता है, इसके बारे में तो हमें शायद आपको बताने की भी जरूरत नहीं है। भारतीय घरों में पीढ़ियों से इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका तेल भी गुणों से भरपूर होता है।
बाजार में आपको कई ब्रैंड्स में ये तेल मिल जाएगा। इसमें से आप अपने लिए वो चुन लें, जो आपको सूट करता हो।
रंगों से खेलने के करीब एक घंटा पहले बालों में इसे लगा लें।
ये तेल आमतौर पर चिपचिपा ज्यादा होता है, इसलिए इसकी मात्रा का ध्यान रखें नहीं तो रंगों से खेलने के दौरान गर्माहट के दौरान तेल चेहरे पर बहकर आने लगेगा।
कैसे बचाएगा तेल- तेल स्कैल्प और बालों पर चिकनी लेयर बना देता है। इस वजह से रंग या फिर कोई भी अन्य पदार्थ पोर्स में ज्यादा प्रवेश नहीं कर पाता।
ऑयल की लेयर रंगों को ऊपर ही रखती है, जिससे उसे साफ करना आसान हो जाता है।
हल्के गर्म पानी से बाल धोने पर रंग आसानी से निकल जाता है।
ऑयल के कारण स्कैल्प और हेयर पर रंग टिक नहीं पाता, जिससे बाल डैमेज होने से बच जाते हैं।
Home / Lifestyle / होली पर रंगों से खेलने पर भी नहीं चढ़ेगा बालों पर कलर, 4 हेयर ऑयल करेंगे इससे निपटने में मदद
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website