
ऊंट को रेगिस्तान की सवारी कहा जाता है। इसके मोटे गद्देदार पैर रेगिस्तान की रेत में धंसते नहीं हैं। लेकिन, क्या आपने कभी किसी ‘ऊंट’ को एक पहाड़ से दूसरे पहाड़ तक जिपलाइन से जाते हुए देखा है। वो भी प्रोटेक्टिव चश्मा पहने हुए। जी हां! संयुक्त अरब अमीरात का एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में ‘ऊंट’ को जिपलाइन के मजे उठाते देखा गया है। वीडियो को सोशल मीडिया में जमकर पसंद किया जा रहा है। लोग हैरान है कि एक ‘ऊंट’ भला कैसे जिपलाइन की सैर कर सकता है।
यूएई ट्रैवल एजेंसी रेना टूर्स के पोस्ट किए गए एक वीडियो में, रास अल खैमा में दुनिया की सबसे लंबी जिपलाइन पर उड़ान भरते समय एक ‘ऊंट’ को प्रोटेक्टिव गियर में बंधा हुआ देखा गया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया में शेयर होने लगा। कुछ लोग ऊंट को इतनी ऊंचाई से जिपलाइन के जरिए सैर कराने को लेकर चिंतित थे। उन्होंने इसे अमानवीय करार दिया। वहीं, कुछ ने इसे मजाकिया बताया और ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखने का दावा किया है। लोगों ने इस वीडियो को काफी पसंद किया है।
ऊंट की जगह खिलौने का किया गया इस्तेमाल – वीडियो में दिख रहा ‘ऊंट’ दरअसल एक खिलौना है। इसे लोगों को हैरान करने के लिए शूट किया गया। देखने में यह खिलौना किसी असली ऊंट की तरह नजर आता है। केवल एक दिन में, वीडियो को 25,000 से अधिक लाइक मिल चुके हैं और कमेंट का अंतहीन सिलसिला शुरू चुका है। जिपलाइन का सैर करते वक्त ‘ऊंट’ को बेहद शांत स्वभाव को सबने नोटिस किया। इसके बाद लोगों को पता चला कि दरअसल यह एक खिलौना है। दूर से देखने पर यह असली लग रहा था, लेकिन क्लोजअप शॉट ने उसकी असलियत को सबसे सामने रख दिया।
ऊंट अरब देशों का प्रतिष्ठित जानवर – ऊंट संयुक्त अरब अमीरात और शेष मध्य पूर्व में सबसे प्रतिष्ठित जानवरों में से हैं। ऊंट के साथ फोटो के बिना इस देश की यात्रा कभी पूरी नहीं होती। इसके अलावा, निवासी – जो अक्सर उन्हें रेगिस्तान में घूमते या यहां तक कि सड़क पार करते हुए देखते हैं – उनसे प्यार करते हैं। यही कारण है कि यूएई में ऊंट जैसे इतने कोमल जानवर को नुकसान पहुंचाया जाता है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website