
सारा दिन काम करने के बाद हर किसी को इंतजार होता की वे कब घर जाएं और रात को चैन की नींद सोएं। अच्छी नींद अच्छे स्वास्थ्य की भी निशानी होती है लेकिन कुछ लोगों की नींद बिस्तर पर जाते ही उड़ जाती है और वो रात भर जागते रहते हैं। जिस वजह से सारा दिन थकावट और सुस्ती बनी रहती है। कुछ लोग तो रात को आराम से सोने के लिए नींद की दवाइयों का भी सेवन करते हैं लेकिन कुछ छोटे-छोटे उपायों की मदद से भी नींद न आने की परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है।
साफ-सुथरा बिस्तर
घर चाहे छोटा हो या बड़ा बिस्तर हमेशा साफ-सुथरा ही होना चाहिए। कमरे में गंदगी होने से भी नींद नहीं आती। अपने कमरे में अपनी पसंद की चादर,शो पीस और लैंप रखें। कमरे का माहौल अच्छा होगा तो नींद भी बढ़िया आएगी।
लाइफस्टाइल बदलें
कई बार आपकी कुछ आदतेें भी नींद न आने का कारण बन जाती है। समय की कमी होने के कारण अगर आप सुबह योग या एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे तो शाम को जरूर एक्सरसाइज करें।
हल्का खाना खाएं
रात को हैवी खाना खाने से भी नींद न आने की परेशानी हो सकती है। रात के समय हल्का-फुल्का खाना खाएं। जिससे पेट में गैस बनने की परेशानी नहीं होगी।
आंखों को दें आराम
रात को देर तक मोबाइल चलाने से भी नींद पर बुरा असर पड़ता है। याद रखें कि जितने आराम की जरूरत आपको है, उतना ही आराम आंखों को भी दें। नियम बनाएं की रात के समय मोबाइल न चलाएं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website