
इंसान हो या जानवर, भूख किसी को भी किसी हद तक लेकर जा सकती है ।जांबिया के जंगलों का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया जिसमें ये देखा गया कि तेंदूआ अपने पेट की भूख को शांत करने के लिए एक बड़े मगरमच्छ के मुंह से मांस के टुकड़े चुरा रहा है, वो तीन से चार बार ऐसा प्रयास भी करता है और उसमें कामयाब होता है। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार ट्रैवलर निकोल डंगूर जाम्बिया के साउत लुंगवा नेशनल पार्क में गए हुए थे।
जंगल में घूमना टहलना उनका शौक है। इसी दौरान रात के समय उन्होंने एक वीडियो बनाया, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ एक मगरमच्छ के पास पहुंचता है। मगरमच्छ ने एक हिरन का शिकार किया और वो उसको खाने के बाद तालाब के किनारे आराम करने की मुद्रा में मौजूद है। उसके मुंह के पास हिरन के मांस के टुकड़े मौजूद हैं। कुछ टुकड़े वो खा चुका था और कुछ उसके दांतों के बाहर दिखाई दे रहे हैं। इन टुकड़ों को देखने के बाद तेंदुआ मगरमच्छ के मुंह से वो निवाला छीनने की कोशिश करता है। दो से तीन बार के प्रयास में वो मांस के कुछ टुकड़े निकाल लेता है।
मुंह में सीधे से मांस का टुकड़ा निकाल लेने के बाद तेंदुआ दूसरी तरफ से भी मांस के टुकड़े निकालने का प्रयास करता है। यहां दो बार के प्रयास में वो कुछ टुकड़े निकाल पाता है। तीसरी बार में एक बड़ा टुकड़ा निकाल लेने के बाद वो वहां से दूर चला जाता है। एक मिनट से अधिक के वीडियो में इस पूरी घटना को देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने के बाद इस वीडियो को काफी बार देखा जा चुका है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी इस वीडियो को ध्यान में रखते हुए अपने यहां खबरें प्रकाशित की हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website