Monday , February 9 2026 10:57 AM
Home / Sports / T20 World Cup में अनुभव भारत की ताकत, समझें क्यों फिनिशिंग बन गई सबसे बड़ी कमजोरी?

T20 World Cup में अनुभव भारत की ताकत, समझें क्यों फिनिशिंग बन गई सबसे बड़ी कमजोरी?


फटाफट क्रिकेट का सबसे बड़ा धमाल संडे से शुरू होने जा रहा है। सबसे बड़ा इसलिए, क्योंकि इसमें पहली बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, दो मेजबान हैं और सुपर पावर अमेरिका की एंट्री होने जा रही है। इस बार कनाडा और युगांडा को भी भागीदारी दी गई है। टी-20 के बेस्ट20 फटाफट क्रिकेट के महासंग्राम के लिए कमर कस चुके हैं। हम भी तैयार हैं इस बार के टॉप-8 दावेदारों की कमियों, खूबियों का विश्लेषण लेकर। सबसे पहले बात करेंगे ओपनिंग एडिशन की चैंपियन टीम भारत की। समझने की कोशिश करेंगे कि रोहित शर्मा एंड कंपनी की ताकत-कमजोरी क्या है?
आईसीसी रैंकिंग्स में दुनिया की नंबर वन भारतीय टीम ने टी-20 फॉर्मेट में अबतक कुल 219 मैच खेले हैं, जिसमें 140 जीते तो 68 हारे हैं। बेस्ट रिजल्ट 2007 में आया था, जब ओपनिंग एडिशन में ही टीम वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। भारत एक बार फिर प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा। ग्रुप स्टेज में सिर्फ पाकिस्तान से ही चुनौती मिलने की उम्मीद है।
ताकत और कमजोरी – टीम की सबसे बड़ी ताकत अनुभव है। रोहित शर्मा पिछले सभी टी20 वर्ल्ड कप में खेल चुके हैं। विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत के पास भी लंबा अनुभव है। फिनिशर के रोल में कौन? यह तय नहीं है। यही टीम की सबसे बड़ी कमजोरी भी है। यह काम शिवम सुपर-8 स्टेज से दुबे करेंगे या हार्दिक पंड्या शुरू होगा या फिर रविंद्र जडेजा? इसका जवाब फिलहाल नहीं है।
भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने सभी ग्रुप स्टेज की शुरुआत स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 10.30 बजे को ध्यान में रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी है। आईपीएल के दौरान चिलचिलाती गर्मियों के दौरान अपने 90% मैच फ्लड लाइट में खेलने के बाद खिलाड़ियों को अब सुबह अमेरिका में तेज चलने वाली हवाओं के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत है, जहां तापमान बहुत कम आर्द्रता के साथ 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हल्की हवा वाली परिस्थितियों में सफेद कूकाबूरा गेंद एक चुनौती पैदा कर सकती है और इसकी तैयारी के लिए गंभीर रूप से जेट-लैग वाले खिलाड़ियों को सुबह के माहौल में अभ्यस्त होने की जरूरत है।
भारत, पाकिस्तान, मेजबान संयुक्त राज्य अमेरिका, आयरलैंड और कनाडा 2 जून से शुरू होने वाले 20-टीम आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के ग्रुप ए में शामिल हैं। टीमें एकल-राउंड रॉबिन प्रारूप में प्रतिस्पर्धा करेंगी। ग्रुप ए के सभी मैच विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किए जाएंगे, जबकि वेस्टइंडीज इस आयोजन की सह-मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट के शुरूआती मुकाबले में 2 जून को डलास,टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में कनाडा के खिलाफ संयुक्त राज्य अमेरिका का मुकाबला होगा।
5 जून: भारत vs आयरलैंड, न्यूयॉर्क – 08:00 PM IST (09:30 AM स्थानीय)
9 जून: भारत vs पाकिस्तान, न्यूयॉर्क – 08:00 PM IST (09:30 AM स्थानीय)
12 जून: USA vs भारत, न्यूयॉर्क – 08:00 PM IST (09:30 AM स्थानीय)
15 जून: भारत vs CAN, फ्लोरिडा – 08:00 PM IST (10:30 AM स्थानीय)
20 जून: न्यूजीलैंड vs भारत, बारबाडोस – 08:00 PM IST (स्थानीय समय 10:30 AM)
22 जून: भारत बनाम श्रीलंका, एंटीगुआ – 08:00 PM IST (स्थानीय समय 10:30 AM)
24 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, सेंट लूसिया – 08:00 PM IST (स्थानीय 10:30 AM)
​रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्युकमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
​रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान
ग्रुप स्टेज में भारत के मैच – 5 जून: भारत vs आयरलैंड, न्यूयॉर्क – 08:00 PM IST (09:30 AM स्थानीय)
9 जून: भारत vs पाकिस्तान, न्यूयॉर्क – 08:00 PM IST (09:30 AM स्थानीय)
12 जून: USA vs भारत, न्यूयॉर्क – 08:00 PM IST (09:30 AM स्थानीय)
15 जून: भारत vs CAN, फ्लोरिडा – 08:00 PM IST (10:30 AM स्थानीय)
भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमरा, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज