Friday , February 27 2026 11:00 AM
Home / News / डिएगो गार्सिया में F-16, इजरायल में F-22, मार्को रूबियो ने ‘गैंग ऑफ 8’ को दी ब्रीफिंग, ईरान पर हमले की हलचल तेज

डिएगो गार्सिया में F-16, इजरायल में F-22, मार्को रूबियो ने ‘गैंग ऑफ 8’ को दी ब्रीफिंग, ईरान पर हमले की हलचल तेज


अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रूबियो ने ईरान के साथ जारी तनाव को लेकर अमेरिकी सांसदों को जानकारी दी है। पिछले कुछ दिनों में अमेरिका ने 2003 में इराक पर किए गये हमले के बाद सबसे ज्यादा हथियारों को तैनात कर दिया है। अमेरिकी एफ-22 लड़ाकू विमान को इजरायल में फॉरवॉर्ड बेस पर तैनात कर दिया गया है। ये नई तैनाती है। वहीं एफ-16 फाइटर जेट्स को हिंद महासागर में डिएगो गार्सिया में तैनात कर दिया गया है। इनकी तैनाती हिंद महासागर में ईरानी हमलों को रोकने के लिए की गई है।
अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रूबियो ने सांसदों के समूह ‘गैंग ऑफ 8’ को एक दुर्लभ इंटेलिजेंस ब्रीफिंग दी है, जिसमें हाउस और सीनेट दोनों पार्टियों के सीनियर, हाउस और सीनेट इंटेलिजेंस कमेटियों के चेयर और रैंकिंग मेंबर शामिल थे। हालांकि इस ब्रीफिंग में क्या कहा गया है ये गोपनीय रखा गया है कि लेकिन ये बताता है कि ईरान पर अब हमले की आशंका वास्तविक है।
‘गैंग ऑफ 8’ को जानकारी देने का मतलब क्या है? – आपको बता दें कि ‘गैंग ऑफ 8’ को वाइट हाफस से ब्रीफिंग के दौरान काफी संवेदनशील और इंटेलिजेंस इनपुट दिए जाते हैं, जिसमें मिलिट्री ऑपरेशन को लेकर जानकारी होती हैं। इससे पहले 5 जनवरी को मार्को रूबियो ने ‘गैंग ऑफ 8’ को जानकारियां दी थीं और इसके अगले ही दिन अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला कर दिया था। इसीलिए सवाल ये है कि क्या अमेरिका, कल ईरान पर हमला करने वाला है?