
5 बार बैलोन डी-ओर अवॉर्ड विजेता फुटबॉलर लियो मेस्सी को बार्सा प्लेयर एसोसिएशन की ओर से फेयर प्ले अवॉर्ड दिया गया है। मैसी ने यह अवॉर्ड एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अल्फोन्सेडा से बार्सिलोना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लिया। इस मौके पर एफसी बार्सिलोना क्लब के प्रेसिडेंट जोसेफ मारिया भी मौजूद थे। यह अवॉर्ड हर साल उस प्लेयर को दिया जाता है जिन्होंने अपने साफ खेल से दूसरों को प्रभावित किया हो। 2015/16 के सीजन दौरान मैसी ने इसकी उदाहरण दी थी। मैसी को फेयर प्ले अवॉर्ड के लिए करीब 3300 वोट मिले थे। उन्हें 15 ज्यूरी मेंबरों की टीम ने चुना। ला लीगा सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले मैसी जल्द ही कैंप नो में अपनी 300वीं गेम खेलेंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website