Thursday , December 25 2025 7:12 PM
Home / News / भारत की तीनों सेनाओं का खौफ… पाकिस्तानी नेवी चीफ ने विवादित सर क्रीक क्षेत्र का किया दौरा, नौसेना में शामिल किया नया हथियार

भारत की तीनों सेनाओं का खौफ… पाकिस्तानी नेवी चीफ ने विवादित सर क्रीक क्षेत्र का किया दौरा, नौसेना में शामिल किया नया हथियार


भारत की तीनों सेनाओं के युद्धाभ्यास के ऐलान से पाकिस्तान में तनाव का माहौल है। घबराए इस्लामाबाद ने सिंध और दक्षिणी कमान के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। इस बीच पाकिस्तानी नेवी चीफ ने सर क्रीक क्षेत्र का दौरा किया है।
भारत की तीनों सेनाओं के युद्धाभ्यास की घोषणा से पाकिस्तान घबराया हुआ है। भारत ने इस युद्धाभ्यास के लिए पाकिस्तान से लगती सर-क्रीक सीमा के पास नोटिस-टू-एयरटेम (NOTAM) जारी कर दिया है। भारत के इस ऐलान से पाकिस्तान में तनाव का माहौल है। पाकिस्तान को एक बार फिर भारत के हमले का डर सताने लगा है। इस बीच पाकिस्तान के नौसेना प्रमुख नावीद अशरफ ने भारत से लगती सीमा पर स्थित विवादित सर क्रीक क्षेत्र में पाकिस्तान की अग्रिम चौकियों का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि सर क्रीक से जिवानी तक समुद्री सीमा की संप्रभुता की रक्षा की जाएगी।
पाकिस्तान नेवी को मिला नया प्लेटफॉर्म – इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन से मिले तीन ग्रिफन 2400TD होवरक्राफ्ट को नेवी में शामिल करने की घोषणा की। होवरक्राफ्ट प्लेटफॉर्म सैन्य आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतिनिधित्व करता है, जो एक अनूठा परिचालन लाभ देता हैं। होवरक्राफ्ट को विशेष रूप से विभिन्न चुनौतीपूर्ण भूभागों पर एक साथ चलने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें उथले पानी, रेत के टीले और दलदली व दलदली तटीय क्षेत्र शामिल हैं। सर क्रीक क्षेत्र अपनी इसी विशेषता के लिए जाना जाता है।
भारत के त्रिशूल अभ्यास से पाकिस्तान इस तरह से घबराया है कि इस्लामाबाद ने सिंध और दक्षिणी कमान के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। पाकिस्तान की वायु सेना को किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। इसके साथ ही पाकिस्तानी नेवी को भी अरब सागर में गश्त और अभियान बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया है।