Tuesday , March 3 2026 9:19 PM
Home / Sports / फीफा ने बैन किया, U-17 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी छीनी, भारतीय फुटबॉल का काला दिन

फीफा ने बैन किया, U-17 वर्ल्ड कप की मेजबानी भी छीनी, भारतीय फुटबॉल का काला दिन

नई दिल्ली: आखिरकार वही हुआ, जिसका डर था। दुनियाभर में फुटबॉल को चलाने वाली सबसे बड़ी संस्था यानी फीफा (FIFA) ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ पर बैन लगा दिया है। इसका सीधा-सीधा मतलब ये है कि अब न तो भारत इस साल अक्टूबर में होने वाला वीमेंस अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी कर पाएगा और न ही अपनी राष्ट्रीय फुटबॉल टीम किसी इंटरनेशनल इवेंट में खेल पाएगी।
क्यों किया गया प्रतिबंधित? – : फीफा ने तीसरे पक्ष द्वारा गैर जरूरी दखल का हवाला देकर अखिल सोमवार रात यह कड़ा फैसला लिया। फीफा ने कहा है कि निलंबन तुरंत प्रभाव से लागू होगा । फीफा ने एक बयान में कहा,‘ यह निलंबन तभी हटेगा जब AIFF यानी अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ अपनी कार्यकारी समिति की घोषणा नहीं कर देता। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद देश में फुटबॉल का कामकाज प्रशासकों की समिति यानी CoA देख रही है। फीफा भारत के खेल मंत्रालय से लगातार संपर्क में है और सकारात्मक नतीजे तक पहुंचने की उम्मीद है।