
फीफा क्लब विश्व कप-2021 की शुरुआत 17 जून से हो सकती है जबकि फाइनल 4 जुलाई को खेला जा सकता है। चीन फुटबाल संघ (सीएफए) के सूत्र ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को गुरुवार को बताया कि क्लब विश्व कप का पहला और फाइनल मैच दोनों शंघाई में खेले जा सकते हैं। इस प्रस्ताव को फीफा परिषद से मंजूरी मिलने का इंतजार है।
फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फैनटिनो ने अक्टूबर-2019 में बता दिया था कि चीन 2021 में नए क्लब विश्व कप के पहले संस्करण की मेजबानी करेगा।
यह नया क्लब विश्व कप हर 4 साल में एक बार आयोजित किया जाएगा जिसमें 24 टीमें हिस्सा लेंगी। इससे पहले क्लब विश्व कप का आयोजन हर साल किया जाता था जिसमें सिर्फ 7 टीमें हिस्सा लेती थीं। चीन के 8 शहर इस क्लब विश्व कप की मेजबानी करेंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website