Monday , February 9 2026 1:26 AM
Home / Sports / 13 गेंद में फिफ्टी, 8 चौके, 6 छक्के… दुनिया को मिल गया नया युवराज सिंह, गेंदबाजों का काल है

13 गेंद में फिफ्टी, 8 चौके, 6 छक्के… दुनिया को मिल गया नया युवराज सिंह, गेंदबाजों का काल है


टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने का युवराज सिंह का रिकॉर्ड बाल-बाल बच गया। जान फ्राइलिंक ने सिर्फ 13 गेंद पर अर्धशतक लगा दिया।
युवराज सिंह ने 2007 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंद पर फिफ्टी ठोकी। नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था। उन्होंने मंगोलिया के खिलाफ 2023 एशियन गेम्स में सिर्फ 9 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। हालांकि मंगोलिया आईसीसी का फुल मेंबर नहीं है। फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अभी भी भारत के सिक्सर किंग युवराज सिंह के नाम ही दर्ज है।
बाल-बाल बचा युवी का रिकॉर्ड – फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी लगाने का युवराज सिंह का रिकॉर्ड टूटते टूटते बचा। नामीबिया की टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच गुरुवार को बुलाबायो में टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला गया। नामीबिया के जान फ्राइलिंक ने इस मैच में सिर्फ 13 गेंद पर फिफ्टी लगा दी। जिम्बाब्वे आईसीसी की फुल मेंबर टीम है और टेस्ट क्रिकेट भी खेलती है। सलामी बल्लेबाजी करने उतरे फ्राइलिंक ने 31 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली। इस पारी में 8 चौकों के अलावा 6 छक्के शामिल थे।