Monday , August 4 2025 7:48 AM
Home / News / India / पंजाब में फ़िल्मी स्टाइल में जेल पर हमला कर आतंकी किये फरार, एक हमलावर गिरफ्तार

पंजाब में फ़िल्मी स्टाइल में जेल पर हमला कर आतंकी किये फरार, एक हमलावर गिरफ्तार

 

download-8चंडीगढ़. नाभा जेल ब्रेक मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तर प्रदेश में शामली जिले के कैराना से परमिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उसे ब्रेक का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। बता दें कि पटियाला की नाभा जेल में रविवार सुबह कुख्यात बदमाश विक्की गोंडर के 10 साथी पुलिस की वर्दी में आए थे। वे फायरिंग करते हुए जेल में घुसे और 6 कैदियों को लेकर भाग गए। फरार कैदियों में खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) चीफ हरमिंदर मिंटू और आतंकी कश्मीरा सिंह भी शामिल हैं। उधर शहर में नाकेबंदी के दौरान पुलिस की फायरिंग में एक महिला की मौत भी हो गई है। परमिंदर के पास मिले हथियार…

– उत्तर प्रदेश के शामिली से गिरफ्तार किया गया परमिंदर जेल ब्रेक का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

– जिस वक्त उसे गिरफ्तार किया गया वह कार में था। उसकी कार से एक एसएलआर समेत तीन राइफल और कई राउंड कारतूस बरामद किए गए हैं।

– परमिंदर खुद भी डेढ़ महीने पहले जेल से फरार हुआ था।

– एडीजी, उत्तर प्रदेश दलजीत सिंह चौधरी ने बताया कि परमिंदर ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

– उन्होंने बताया कि जेल ब्रेक की खबर के बाद से ही उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया था। शक जाहिर किया जा रहा था कि आरोपी नेपाल के रास्ते देश से बाहर जा सकते हैं।

हरियाणा में मिली संदिग्ध कार

– चेकिंग के दौरान हरियाणा में कैथल जिले के सोनू माजरा गांव से एक संदिग्ध कार बरामद की गई है। इस पर पंजाब की नंबर प्लेट लगी है।

– आई करनाल ने कहा कि इसका नाभा जेल ब्रेक से कनेक्शन हो सकता है।

कार नहीं रोकी तो मार दी गोली

– शहर के समाना इलाके में पुलिस फरार कैदियों की तलाश में जुटी थी।

– इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका। वह नहीं रुकी तो पुलिस ने फायरिंग कर दी। इसमें कार सवार महिला की मौत हो गई।

– बताया जा रहा है कि फायरिंग में दो लोग घायल भी हुए हैं।

चश्मदीदों ने कहा- करीब 20 लोग थे

– वे फिल्मी स्टाइल में पुलिस वर्दी में आए थे। उन्होंने करीब 100 राउंड गोलियां चलाईँ।
– वे गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह, विक्की गोंडर, नीता देओल और विक्रमजीत सिंह को जेल से ले भागे। फरार कैदियों में केएलएफ चीफ हरमिंदर मिंटू भी शामिल है।

– पंजाब पुलिस चीफ सुरेश आरोरा के मुताबिक, जेल से भागने वालों में एक और आतंकी कश्मीरा सिंह भी शामिल है।

– चश्मदीदों के मुताबिक, “वे करीब 20 लोग थे। सभी पुलिस यूनिफाॅर्म में थे। उन लोगों ने हवाई फायर किए।”

– सरकार ने जेल ब्रेक में शामिल और फरार कैदियों के बारे में सुराग देने वाले को 25 लाख रुपए का इनाम देेने का एलान किया है।

क्या हुई कार्रवाई?

– जेल ब्रेक मामले में सीएम प्रकाश सिंह बादल ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई।

– पंजाब के डिप्टी सीएम सुखवीर सिंह बादल ने कहा ”डीजी जेल, नाभा जेल के अधीक्षक, उप अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।”
– ”ADGP के तहत एक टीम बनाई गई है। आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।”

अमरिंदर का आरोप- सरकार का हाथ

– पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने जेल ब्रेक मामले में पंजाब सरकार पर ही आरोप लगाया है।

– उन्होंने कहा, “मैं दावा करता हूं कि इसमें (पंजाब) सरकार का हाथ है।”

– उधर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, “स्थिति पंजाब सरकार के कंट्रोल में है। जो भी जरूरी होगा, एजेंसियां उसके मुताबिक काम करेंगी।”

बदमाशों को समझा पुलिसकर्मी

– रविवार सुबह करीब 10 बजे 3 कारों में सवार 10 बदमाश फिल्मी स्टाइल में नाभा जेल में घुसे।
– एक सीनियर पुलिस अफसर की मानें तो चकमा देने के लिए हमलावर अपने दो साथियों को हथकड़ी लगाकर लाए थे। वे वर्दी में थे। लिहाजा, जेल ऑफिशियल्स ने समझा कि वे पुलिस के ही लोग हैं।
– जेल में दाखिल होते ही उन्होंने 100 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाईं और एक आतंकी समेत 6 कैदियों को छुड़ाकर भाग गए।

download-9कौन है हरमिंदर मिंटू?

– मिंटू, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) का चीफ है। पैसे की उगाही, भर्ती और नफरत को फैलाने के लिए केएलएफ इंटरनेट का जमकर इस्तेमाल करता है।
– मिंटू को 2014 में पंजाब पुलिस ने अरेस्ट किया था। आतंक से जुड़े 10 मामलों में उसकी तलाश थी।
– हरमिंदर पर 2008 में सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर हमले का आरोप है। साथ ही 2010 में हलवारा एयरफोर्स स्टेशन से एक्सप्लोसिव लूटने का भी आरोप है।
– पंजाब पुलिस के रिकॉर्ड में है कि मिंटू 2010 में कॉन्टैक्ट डेवलप करने के लिए यूरोप गया था। 2013 में उसने यूरोप टूर के लिए पाकिस्तान छोड़ दिया था।
– साउथ-ईस्ट एशिया लौटने से पहले वह इटली, बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस और कई अन्य यूरोपीय देशों में गया था।

 

कौन हैं गोंडर?
– 2015 में फगवाड़ा में एक गैंगस्टर सुक्खा कहलों की हत्या के बाद गोंडर और उसके 15 साथियों को अरेस्ट कर लिया गया था।
– गोंडर ने कहलों को सरेआम गोली मारी थी। उस वक्त सुक्खा को कोर्ट से ले जाया जा रहा था।
– गोली मारने के बाद गोंडर और उसके साथियों ने सड़क पर डांस किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *