
होबार्ट: ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय टीम के कप्तान आरोन फिंच ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लचर प्रदर्शन के बाद अपने बल्लेबाजों से भारत के खिलाफ 2 महीने बाद होने वाली टेस्ट श्रृंखला से पहले अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए कहा है। आस्ट्रेलिया के एकदिवसीय बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं चल पाए। उसकी टीम ने 3 मैचों की श्रृंखला 1-2 से गंवाई।
फिंच ने जनवरी में भारत के खिलाफ होने वाली अगली वनडे श्रृंखला के संबंध में कहा- हार के कारण हम सभी पर दबाव है और इसमें कोई संदेह नहीं है। हमारे लिए अगले 2 महीने के अंदर उचित संतुलन तैयार करना महत्वपूर्ण है।
बता दें कि भारतीय टीम आॅस्ट्रेलिया दाैरे पर पहले 3 टी20 फिर 4 टेस्ट आैर 3 वनडे खेलने हैं। पहला वनडे मैच 12 जनवरी को सिडनी में, 15 को एडिलेट आैर 18 को मेलबर्न में होगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website