
रणवीर सिंह और संजय दत्त इन दिनों आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग में बिजी हैं। सोमवार को फिल्म के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया, जिसे देखकर फैंस क्रेजी हो गए। वीडियो में रणवीर का लुक आपको ‘पद्मावत’ में उनके खिलजी के किरदार की याद जरूर दिलाएगा। संजय दत्त का लुक भी रिवील हो गया है।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों ‘धुरंधर’ फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें संजय दत्त भी हैं। निर्देशन यामी गौतम के पति और ‘उरी’ के डायरेक्टर आदित्य धर कर रहे हैं। सोमवार को सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया। इसमें दोनों के लुक रिवील हो गए हैं। रणवीर को देखकर आपको ‘पद्मावत’ के ‘खिलजी’ की याद जरूर आएगी।
Ranveer Singh के एक फैन ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘#धुरंधर #रणवीरसिंह इस बार यह पर्सनल है।’ वीडियो में रणवीर को लंबे बालों वाले लुक में देख सकते हैं और ये उनके खिलजी अवतार की याद दिला रहा है, जो उन्होंने ‘पद्मावत’ फिल्म में निभाया था। इस लीक वीडियो में संजय दत्त ने सफेद कुर्ता-पायजामा और शॉल पहना हुआ है। उनकी दाढ़ी बढ़ी हुई है।
वीडियो देख फैंस का ऐसा है रिएक्शन – रणवीर और संजय के फैंस ये वीडियो देखने के बाद क्रेजी हो गए हैं। एक ने ट्वीट किया, ‘बाबा x 2 = फायर। रणवीर और संजू धुरंधर में धमाल मचा देंगे।’ दूसरे ने लिखा, ‘पावर हाउस रणवीर बाबा और द संजू बाबा, फायर, #धुरंधर किलर सीन।’
‘धुरंधर’ में ये सितारे आएंगे नजर – इस फिल्म में इन दोनों के अलावा आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल नजर आने वाले हैं। रणवीर ने 2024 में सबकी फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘यह मेरे फैंस के लिए है, जो मेरे साथ बहुत धैर्यवान रहे हैं। मैं आप सभी से प्यार करता हूं और मैं आपसे वादा करता हूं, इस बार, एक ऐसा सिनेमाई अनुभव जो पहले कभी नहीं हुआ। आपके आशीर्वाद के साथ, हम इस महान, बड़े मोशन पिक्चर एडवेंचर को एनर्जी और शुद्ध इरादे के साथ शुरू करते हैं।’
Home / Entertainment / Bollywood / आग लगने वाली है!… ‘धुरंधर’ के सेट से रणवीर सिंह और संजय दत्त का वीडियो लीक, लुक देख ‘पद्मावत’ के खिलजी की आई याद
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website