
हवाई यात्राएं करने के दौरान कुछ सेफ्टी अनाउंसमेंट (जिसे इग्नोर नहीं करना चाहिए), टेकऑफ के बाद ही उड़ान भरी जाती है हालांकि कभी कभी हवाई यात्राओं में कुछ ऐसा हो जाता है जिसके चलते आपकी यात्रा दिलचस्प हो जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ ऑरलैंडो से कोलोराडो स्प्रिंग्स की फ्लाइट के दौरान। फ्लाइट अटेंडेंट डेनियल सैंडबर्ग ने कुछ ऐसा किया जिसने यात्रियों को चौंका दिया। एक माइक्रोफोन संग आईं सैडबर्ग अटेंडेंट से स्टैंड अप कॉमेडियन बन गईंय़ इस वाकये का सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसे खबर लिखे जाने तक 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
जब सैंडबर्ग को तीन मिनट के सेफ्टी अनाउंसमेंट के दौरान लोगों को बताना था, तो उन्होंने इस काम को उन्होंने स्टैंड अप कॉमेडी के जरिए किया। उन्होंने अपने संग दो और महिला फ्लाइट अटेंडेंट्स को साथ लिया। एक को पत्नी बताया और दूसरी को प्रेमिका। सैंडबर्ग के इस काम से क्रू के साथ-साथ यात्री भी चौंक गए। हालांकि, यह सिर्फ शुरुआत थी।वह हर किसी ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाह रही थीं. जब लाइफ जैकेट से जुड़ी एनाउंसमेंट हो रही थी तो इसे इटसी-बिटीसी, टीनी-विनी येलो पोलका बिकनी डॉट बताया। इटसी-बिटीसी, टीनी-विनी येलो पोलका बिकनी 60 के दशक के गाने की लाइनें हैं।
इस दौरान सैंडबर्ग ने एक दोस्ता चेतावनी दी कि ‘अगर आप जैकेट नहीं खोल पाते, तो अपने पड़ोसी को पकड़ें और अपनी जिन्दगी बचा लें। ‘ एनाउंसमेंट के दौरान कहा गया – ‘यह सुनिश्चित करें कि अपने बच्चे को संभालने से पहले अपने मास्क एडजस्ट कर लें क्योंकि आपका पड़ोसी या पति, आपसे तेज चिल्ला सकता है। ‘ वीडियो पोस्ट करने वाली यात्री सिन्डी ने लिखा है- ‘यह तीन मिनट सुनने लायक हैं। मैं वहां मौजूद रह कर लकी फील कर रही थी।’
Home / Off- Beat / लाइफ जैकेट को लेकर फ्लाइट अटेंडेंट ने की एेसी अनाउंसमेंट, सुनकर हो जाएंगे लोट-पोट (video)
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website