
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों से अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड ऑर्डर के बिखरने का खतरा मंडरा रहा है। वेनेजुएला पर हमले और ग्रीनलैंड को लेकर आक्रामक बयानबाजी ने अमेरिका के विरोधियों ही नहीं, सहयोगियों तक को डरा दिया है। कभी जिस सैन्य संगठन नाटो की धमक गूंजती थी, आज उसके अस्तित्व पर संकट आ गया है। इस बीच कनाडा से एक हैरान करने वाली खबर आई है कि देश की सेना ने अमेरिका के संभावित सैन्य हमले का जवाब देने के लिए एक मॉडल तैयार किया है। एक सदी में यह पहली बार है जब कनाडा के सशस्त्र बलों ने देश पर अमेरिकी हमले से निटपने का मॉडल बनाया है।
नाटो देशों को सता रहा डर – कनाडा को अमेरिकी हमले का डर सता रहा है जबकि वह उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) का संस्थापक सदस्य है और कॉन्टिनेंटल एयर डिफेंस में अमेरिका का साझेदार है। कनाडा के प्रमुख मीडिया आउटलेट द ग्लोब एंड मेल ने इस बारे में विस्तार से जानकारी दी है। रिपोर्ट में इस मुद्दे पर बात करने वाले कनाडाई सैन्य बलों के अधिकारियों की पहचान नहीं बताई गई है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website