
यूरो 2020 में यूक्रेन के क्वालिफिकेशन राऊंड में अच्छा प्रदर्शन कर छाए फुटबॉलर अलेक्स जिनचेंको ने टीवी पत्रकार प्रेमिका व्लादा सेडान को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है। इसके लिए अलेक्स अपनी गर्लफ्रैंड को कीव के ओलिम्पिक स्टेडियम में ले गए। वहां, फूलों से बने बढ़े दिल के सामने उन्होंने एक घुटने पर बैठकर गर्लफ्रैंड को शादी के प्रपोज किया। व्लादा भी यह प्रपोज देखकर मना नहीं कर पाई।
अलेक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर अपनी फोटो अपलोड कर लिखा है- मेरी जिंदगी की सबसे महत्वपूर्ण हां। दोनों के बीच रिश्ता का दुनिया को तब पता चला था जब सॢबया पर यूक्रेन की 5-0 की जीत के बाद एलेक्स ने टीवी पत्रकार व्लादा को लाइव कैमरे पर चूम लिया था।
बता दें कि व्लादा सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाऊंट पर ही 2.2 लाख फॉलोअर हैं। वह अपने प्रशंसकों के लिए अपनी होटो फोटोज शेयर करती रहती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website