
सिडनी: आस्ट्रेलिया का ट्रैक साइकिलिंग समुदाय पूर्व ओलंपिक और विश्व चैंपियन स्टीफन वुलड्रिज के सिर्फ 39 साल की उम्र में निधन का आज शोक मना रहा है। न्यू साउथ वेल्स राज्य के इस पूर्व स्टार साइकिलिस्ट ने 2004 एथेंस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता और वह टीम परसुइट में चार बार के विश्व चैंपियन और 2002 के राष्ट्रमंडल चैंपियन भी रहे।
आस्ट्रेलिया ओलंपिक समिति के अध्यक्ष जान कोएट््स ने कहा, ‘‘स्टीफन बेहतरीन साइकिलिस्ट और ओलंपिक चैंपियन थे जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।’’ वुलड्रिज का निधन कहां और कैसे हुआ इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website