
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर और पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने बेटी ने जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। इससे पहले डु प्लेसिस की एक बेटी और भी हैं।
डु प्लेसिस ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ अस्पताल की फोटो शेयर करते हुए अपनी बेटी का इस दुनिया में आने के लिए स्वागत किया है। उन्होंने लिखा, जोई इस अद्भुत दुनिया में तुमाहरा स्वागत है। हम तुम्हें बिना किसी के शर्त प्यार करुंगा और मेरे पास जो कुछ भी है उससे तुमाहरी रक्षा करूंगा। हालंकि इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर नहीं दिखाई है।
गौर हो कि फाॅफ डु प्लेसिस ने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फ्रामेंट में खेला है। उन्होंने 65 टेस्ट में 39.8 की औसत से 3901 रन बनाए। वहीं वनडे में 143 मैच खेलते हुए 47.5 की औसत से 5507 रन अपने नाम किए। इसके अलावा 47 टी20 इंटरनेशनल मैचों में डु प्लेसिस के नाम 34.3 की औसत से 1407 रन हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website