
फ्रांस ने अपडेटेड मिलिट्री प्लानिंग कानून के तहत आने वाले चार वर्षों में (2030 तक) अपने रक्षा खर्च में 36 अरब यूरो (53.6 अरब डॉलर) और जोड़ने की योजना बनाई है। यह कानून उसके परमाणु हथियारों के जखीरे को बढ़ाता है और मिसाइल-ड्रोन के स्टॉक को मजबूत करता है। इससे साफ है कि आने वाले वर्षों मे फ्रांस अपनी मिसाइल जखीरे के साथ-साथ परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ाने जा रहा है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने बीते महीने मार्च में परमाणु शस्त्रागार बढ़ाने और यूरोपीय सहयोगियों के लिए प्रतिरोधक क्षमता के विस्तार का ऐलान किया था।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस की सरकार ने यूरो जोन के सबसे बड़े बजट घाटे में से एक के बावजूद रक्षा खर्च में बढ़ोतरी की है। यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्ष से बढ़ते सुरक्षा दबावों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में नाटो को लेकर बढ़ती अनिश्चितता से डर का माहौल है। डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार नाटो से अलग होने के संकेत दिए हैं।
फ्रांस के रक्षा खर्च में बढ़ोत्तरी – रिपोर्ट के मुताबिक, संशोधित 2024-2030 कानून के तहत रक्षा खर्च इस दशक के अंत तक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के मौजूदा करीब 2 प्रतिशत से बढ़कर 2.5 प्रतिशत हो जाएगा। इसके साथ ही 2030 में वार्षिक बजट 76.3 अरब यूरो तक पहुंच जाएगा, जो 2017 के बजट के स्तर का दोगुना होगा।
Home / News / फ्रांस बढ़ाएगा परमाणु हथियारों का जखीरा, 53.6 अरब डॉलर रक्षा बजट का ऐलान, ट्रंप की धमकी का असर?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website