
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैच खेलने और अगस्त में सभी प्रारूपों का विंडीज दौरा समाप्त करने के बाद भारतीय टीम आयरलैंड की उड़ान भरेगी। यहां आयरलैंड और भारत के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। क्रिकेट आयरलैंड के एक बयान के अनुसार, भारत और आयरलैंड के बीच तीन टी20 मैच 18, 20 और 23 अगस्त को मालाहाइड में खेले जाएंगे।
भारत और आयरलैंड ने जून 2022 में दो मैचों की टी20 सीरीज खेली, जिसमें मेहमान टीम ने सीरीज 2-0 से जीती। क्रिकेट आयरलैंड के मुख्य कार्यकारी वॉरेन ड्यूट्रोम ने कहा, ‘हम 12 महीनों में दूसरी बार आयरलैंड में भारतीय टीम का स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। हमारे 2022 में दोनों मैचों के सभी टिकट बिक गए थे, इसलिए इस साल तीन मैचों की सीरीज होने से और भी अधिक प्रशंसकों को इसका आनंद लेने का मौका मिलना चाहिए।’
उन्होंने कहा- बीसीसीआई को हमारा हार्दिक धन्यवाद, सबसे पहले, भारतीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम में आयरलैंड को लगातार शामिल करने और प्रशंसकों के अनुकूल कार्यक्रम सुनिश्चित करने के लिए हमारे साथ काम करने के लिए शुक्रवार और रविवार को मैच होने से उम्मीद है कि प्रशंसकों की उपलब्धता अधिकतम होगी।
भारत 3-13 अगस्त तक वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैच खेलने के बाद आयरलैंड पहुंचेगा। विंडीज के खिलाफ आखिरी दो मैच अमेरिका के फ्लोरिडा के लॉडरहिल में ब्रोवार्ड काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे। दूसरी ओर, आयरलैंड हाल ही में जिम्बाब्वे में चल रहे पुरुष एकदिवसीय विश्व कप क्वॉलिफायर के सुपर सिक्स चरण के लिए क्वॉलिफाई करने में विफल रहा है। इस प्रकार 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत जाने का मौका चूक गया।
Home / Sports / इंग्लैंड से वेस्टइंडीज और फिर यहां होगी T20 की जंग, टीम इंडिया के पास सांस लेने की फुर्सत नहीं!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website