
दही और ताजे फलों से तैयार फ्रूट रायता बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट रेसिपी है। इसे बड़ी आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसे देखते ही सभी के मुंह में पानी आ जाएगा। आइए जानिए फ्रूट रायता बनाने की विधि।
सामग्री
दही- 1 कप
सेब (काटा हुआ)- 1/2
संतरा- 1/2
खीरा (काटा हुआ)- 1/2 कप
हरे अंगूर (काटे हुए)- 6-8
काले अंगूर (काटे हुए)- 6-8
लाल चेरी- 5
चीनी- 2 टीस्पून
चाट मसाला- चुटकी भर
जीरा पाउडर- चुटकी भर
नमक- स्वादानुसार
विधि
1. सबसे पहले बाऊल में दही और चीना डाल कर ब्लेंड कर लें।
2. अब इसमें सारे फलों को डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।
3. फिर इसके ऊपर चाट मसाला, जीरा पाउडर और नमक छिड़कें।
4. अब इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में 30 मिनट के लिए रख दें।
5. फ्रूट रायता बन कर तैयार है। अब इसे सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website