Monday , February 9 2026 10:57 AM
Home / Sports / बुकर टी की चुनौती का गोल्डबर्ग ने दिया मजेदार जवाब

बुकर टी की चुनौती का गोल्डबर्ग ने दिया मजेदार जवाब


WCW, WWE, TNA में नाम कमाने वाले बुकर टी ने गोल्डबर्ग को मैच लड़ने की चुनौती दी। बुकर टी अब कभी-कभी टीवी पर रॉ के दौरान कमेंट्री करते हुए भी दिख जाते हैं। उन्होंने छह बार वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। अब वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। रैसलमेनिया से पहले गोल्डबर्ग से हुए ‘झगड़े’ के बारे में जानकारी देते हुए बुकर टी ने कहा कि, “रैसलमेनिया से पहले मेरा गोल्डबर्ग के साथ विवाद हुआ था, जब मैं अपने होवरबोर्ड (बैटरी से चलने वाली 2 पहियों की एक तरह की साइकिल) पर जा रहा था। गोल्डबर्ग ने मुझे कहा था कि मैं अच्छी शेप में नहीं हूं। गोल्डबर्ग को बताना चाहता हूं कि मैं रोजाना जिम में जाकर एक्सरसाइज़ करता हूं।”

जिम में पसीना बहाते हुए उन्होंने गोल्डबर्ग को चुनौती देते हुए कहा, “WWE ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल के लिए बुकर टी और गोल्डबर्ग के बीच एक मैच बुक कर सकती है। ये WCW के जमाने का रीमैच होगा, जिसमें मैंने गोल्डबर्ग को मात दी थी।” इसके अलावा बुकर टी ने कहा कि, “गोल्डबर्ग से रैसलमेनिया 35 में मैच लड़ने के लिए भी तैयार हैं।” WWE हॉल ऑफ फेमर बुकर टी का प्रोमो देखकर काफी अच्छा लगा। इस प्रोमो को सीरियस नहीं कहा जा सकता, वो शायद सिर्फ गोल्डबर्ग को ये बताने की कोशिश कर रहे थे कि वो अब भी काफी अच्छी शेप में हैं और मैच भी लड़ सकते हैं।