
चीज गार्लिक ब्रैड को कौन खाना पसंद नहीं करता। यह बच्चों की तो फेवरिट डिश है। यह इतनी पोष्टिक है कि यदि आपने सारा दिन कुछ नहीं खाया तो इसका एक टोस्ट ही आपको सारे दिन की एनर्जी दे देगा। इसकी आसान सी रैसिपी इस तरह है..
सामग्री
– 4 पीस व्हाईट ब्रैड
– 1 टीस्पून मिक्स मसाला
– 4 टेबल स्पून मक्खन
– 100 ग्राम माॅजरेला चीज
– 2 कलियां लहसुन की बारीक कटी हुई
– थोड़ी सी काली मिर्च पाउडर
विधि
1.सबसे पहले ब्रैड के स्लाइस के ऊपर थोड़ा मक्खन डालें। फिर उसके ऊपर थोडा मसाला छिड़कें।
2.अब इसके ऊपर बारीक कटा हुआ लहसुन छिड़के और फिर चीज ग्रेट करें।
3. फिर इसके ऊपर नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़कें।
4. अब 180 डिगरी पर प्रि-हीट अवन में टोस्ट को रोस्ट करें।
5. टोस्ट तैयार है इसे टोमैटो साॅस के साथ सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website