Thursday , December 25 2025 9:58 PM
Home / Lifestyle / हद से ज्यादा फायदेमंद है खाली पेट लहसुन, बच जाएगा दिल में छल्ला डलवाने का पैसा, देगा तगड़े फायदे

हद से ज्यादा फायदेमंद है खाली पेट लहसुन, बच जाएगा दिल में छल्ला डलवाने का पैसा, देगा तगड़े फायदे


लहसुन को साधारण समझने की गलती न करें। यह हार्ट अटैक और दिल के छल्ले से बचाने में मदद करता है। इसे खाली पेट खाना सही उपयोग है। यह पेट की बीमारियां दूर करता है। स्किन साफ करने के लिए भी गार्लिक खा सकते हैं।
खाने में लहसुन डालने से उसका स्वाद बढ़ जाता है। ठंड में इसे जरूर खाना चाहिए क्योंकि यह बीमारियों से बचाता है। लहसुन दिल के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। इसका सेवन करने से दिल में छल्ला डलवाने की नौबत को टाला जा सकता है।
सर्दी-जुकाम को जल्दी ठीक करने में यह मदद करता है। हजारों सालों से इसका सेवन किया जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट लहसुन खाना तगड़े फायदे देता है। दिल के रोगियों को यह उपाय करना चाहिए।
लहसुन खाने का बेस्ट तरीका? कच्चे लहसुन का स्वाद और गंध काफी तीखी होती है। इसलिए लोग इसे खाने के साथ पकाकर खाते हैं। लेकिन पानी के साथ सुबह खाली पेट लहसुन की कली चबाना ज्यादा फायदेमंद है और कई सारी बीमारियों को दूर रख सकते हैं।
हार्ट स्टेंट की नौबत से बचाएगा- रोज लहसुन की एक कली खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसके अंदर एलिसिन नाम का कंपाउंड होता है, जो हवा से मिलने पर सल्फर बेस्ड कंपाउंड बन जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है और नसों की ब्लॉकेज नहीं होने देता। ब्लॉकेज को खोलने के लिए ही हार्ट स्टेंट यानी दिल में छल्ला डाला जाता है।
दाग-धब्बों का सफाया – एलिसिन कई सार बैक्टीरिया को नष्ट करता है। इसमें पिंपल्स करने वाले बैक्टीरिया भी शामिल हैं। डॉ. निशांत गुप्ता के मुताबिक लहसुन को बॉडी डिटॉक्स करने के लिए भी जाना जाता है। आपकी स्किन साफ और बेदाग होने लगती है।
जल्दी पचेगा खाना – लहसुन मेटाबॉलिज्म को तेज बनाने का काम करता है। यह पेट की जठराग्नि को तेज करता है। इसकी वजह से खाना जल्दी पच जाता है। साथ में फाइबर पेट साफ करने में मदद करता है।
पेट की सभी बीमारियों का इलाज – लहसुन खाने से पेट की सभी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। क्योंकि यह पेट के अंदर मौजूद खराब बैक्टीरिया को मार देता है और अच्छे बैक्टीरिया की रक्षा करता है।