
जर्मनी: जर्मनी के डसेलडोर्फ शहर के नजदीक ट्रेन दुर्घटना में करीब 50 लोगों के घायल होने की खबर है। फायर विभाग ने कहा कि 150 यात्री ट्रेन में थे।
PunjabKesariजानकारी के मुताबिक डसेलडोर्फ के पास एक यात्री ट्रेन और एक फ्रेट ट्रेन के आपस में टकराने से ये हादसा हुआ है। जर्मन पुलिस के मुताबिक राहत और बचाव कार्य जारी है। हालांकि घायलों का आकड़ा बढ़ भी सकता है। घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा जा रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website