
अल खोर (कतर): फीफा वर्ल्ड कप 2022 (Fifa World Cup) में जर्मनी का सफर समाप्त हो गया है। 2014 में चैंपियन बनने के बाद लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में टीम नॉकआउट तक नहीं पहुंच पाई। अपने आखिरी ग्रुप मैच में ग्रुप ई के आखिरी दो मुकाबलों में जापान की टक्कर स्पेन और जर्मनी की कोस्टा रिका से थी। स्पेन को जापान के खिलाफ 2-1 से हार मिली। वहीं जर्मनी ने कोस्ट रिका को 4-2 से हराया। स्पेन और जर्मनी दोनों के 4-4 पॉइंट हो गए लेकिन इसके बाद भी जर्मनी की टीम बाहर हो गई।
जर्मनी के लिए ग्रेब्री (10वां मिनट), काई हावर्टज (73वां और 85वां), फुलक्रुग (89वां) ने गोल दागे। वहीं, कोस्टारिका के लिए तेजेदा (58वां) और जुआन (70वां) ने गोल किए। स्पेन के लिए अल्वेरा मोराटा ने गोल गोल कर टीम को आगे कर लिया। लेकिन रितसु ने 48वें और फिर तनाका ने 51वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिला दी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website