
सोशल मीडिया पर रेस्टोरेंट का खाने के बाद भारतीय गायक सोनू निगम का चेहरा बिगड़ने और तबीयत खराब होने की चर्चा अभी थमी नहीं थी कि ब्रिटेन में बाहर का खाना खाने से एक किशोरी की जान चली गई।
इंग्लैंड के लैंकशायर में एक छात्रा मेगन ली (15) ने भारतीय रेस्तरां से सीक कबाब, प्याज भाजी और पेशावरी नान ऑर्डर किया था। लड़की रेस्टोरेंट का खाना खाते ही अस्पताल पहुंच गई और 2 दिन बाद उसकी मौत हो गई।
जैसे ही उसने सीक कबाब खाया उसके होंठ सूज गए, इसके बाद वो सूजन उसके गालों तक पहुंच गई। लड़की उस वक्त अपने दोस्तों के साथ थी । हालत बिगड़ती देख कर दोस्त उसे घर ले ग लेकिन घर पहुंच कर लड़की की हालत अधिक खराब हो गई। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां दो दिन बाद उसकी मौत हो गई।
जांच में खुलासा हुआ कि लड़की को पीनट एलर्जी थी। आमतौर पर सीक कबाब में पीनट नहीं होता है लेकिन जो खाना लड़की ने खाया उसमें पीनट पाया गया। फिलहाल मामला कोर्ट में है और रेस्तरां के दोनों मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम इन दिनों काफी बीमार हैं। सोनू को एलर्जी हुई है, जिस कारण उनकी पूरी आंख सूज गई है और उन्हें ICU में भर्ती करना पड़ा है। सोनू निगम ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए अपने साथ हुई घटना का जिक्र भी किया और लिखा कि सी फूड खाने से मेरा हाल ये होगा.. ये कभी सोचा भी नहीं था। अगर मैं समय रहते हॉस्पिटल नहीं पहुंचता तो ये समस्या और भी बढ़ सकती थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website