
सोशल मीडिया पर मौत से लड़ती एक लड़की की शादी का एेसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।
कैसर से पीड़ित इस लड़की की शादी के अगले दिन ही मौत हो चुकी है लेकिन अपनी अनोखी ख्वाहिश के कारण ये लड़की मरने के बाद भी चर्चा में है।हालांकि ये वीडियो कहा है इसबारे में कुछ पता नहीं चल सका है।
ये कहानी कैंसर की अंतिम स्टेज से पीड़त 19 वर्षीय लिडिया डोमिंग्वेज़ की है जिसने मौत सामने होने के बावजूद में अस्पताल में वेलेंटाइन वीक दौरान अपने सबसे अच्छे दोस्त जोशुआ ऑर्डोनेज से शादी की इच्छा जताई ।
उसकी ये अनोखी विश जानकर पहले तो उसके माता-पिता हैरान रह गए लेकिन फिर उन्होंने इसे पूरा करने का फैसला किया । लिडिया की इस विश को पूरा करने में उसके रिश्तेदारों और अस्पताल के स्टाफ ने भी पूरा साथ दिया। लिडिया के पेरेंट्स ने जब उसकी इच्छा उसके दोस्त जोशुआ को बताई तो वह झट शादी के लिए तैयार हो गया।
इस युवा जोड़े की ऑनलाइन मुलाकात हुई थी जो बाद में प्यार में बदल गई। अस्पताल प्रशासन की सहमति से वेलेंटाइन वीक के दौरान लिडिया डोमिंग्वेज़ की शादी जोशुआ ऑर्डोनेज से कर दी गई लेकिन इस जोड़े की अनोखी शादी में शामिल दोस्तों, परिवार और अस्पताल स्टाफ सबकी आंखें नम थीं। डोमिंग्वेज़ की मां मारिसा संचेज़ ने कहा कि मुझे पता था कि मेरी बेटी कोई खास थी, और उसने यह साबित कर दिखाया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website