Friday , April 10 2026 8:37 AM
Home / Entertainment / नाजियों का महिमामंडन या कुछ और? Kanye West पर UK ने क्‍यों लगा बैन, दिल्‍ली में भी है कॉन्‍सर्ट

नाजियों का महिमामंडन या कुछ और? Kanye West पर UK ने क्‍यों लगा बैन, दिल्‍ली में भी है कॉन्‍सर्ट


कान्ये ओमारी वेस्ट, जिन्‍हें दुनिया अब Ye के नाम से जानती है, एक बार फिर से विवादों में घ‍िर गए हैं। कहना गलत नहीं होगा कि वह आज की पीढ़ी के सबसे पॉपुलर, सबसे महान और सबसे प्रभावशाली रैपर-आर्टिस्‍ट हैं। लेकिन 48 साल के कान्‍ये वेस्‍ट उन कालाकारों में से हैं, जिनका विवादों से पीछा नहीं छूटता। हाल ही ऑस्‍ट्रेलिया के बाद यूनाइटेड किंगडम ने भी उनकी अपने देश में एंट्री बैन कर दी है। यह सब ऐसे समय में हुआ है, जब वह उन देशों में कॉन्‍सर्ट करने वाले थे। कान्‍ये पहली बार भारत में भी लाइव शो करने वाले हैं। दिल्‍ली में 23 मई 2926 को जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में उनका कॉन्‍सर्ट है, जो अभी से हाउसफुल है। बावजूद इसके कि उनके शोज के टिकटों की कीमत 6000 से 30000 रुपये के बीच है। जाहिर है अब आपके मन में भी सवाल उठ रहा होगा कि आख‍िर 24 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके इस रैपर के साथ ऐसा क्‍यों हो रहा है? आइए, तफ्सील से समझते हैं।
अटलांटा में पैदा हुए और श‍िकागो में पले बढ़े कान्‍ये वेस्ट के नाम सबसे ज्यादा म्‍यूजिक रिकॉर्ड बेचने का कीर्तिमान है। उनके गानों के 160 मिलियन से अध‍िक रिकॉर्ड बिक चुके हैं। ‘टाइम मैगजीन’ ने उन्हें 2005 और 2015 में दुनिया के ‘100 सबसे प्रभावशाली लोगों’ में शामिल किया। म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री खासकर हिप-हॉप जॉनर में कान्‍ये को लेकर अलग ही दीवानगी है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जे-ज़ी और एलिसिया कीज़ जैसे सितारों के लिए बीट्स बनाकर की थी, जिसके बाद उन्होंने खुद अपने दम पर चार्ट्स पर धूम मचा दी। साल 2003 में उनका पहला सिंगल, ‘थ्रू द वायर’, उन्‍होंने अस्पताल के बिस्तर पर लिखा गया था।