
महिला गोल्फर पेजे स्पिरानाक हॉलीवुड फिल्म स्पेस जैम में कार्टून कैरेक्टर लोला बन्नी के साथ की गई छेड़छाड़ से खुश नहीं है। पेजे का कहना है कि डायरेक्टर ने फिल्म में लोला की खूबसूरती को ही खत्म कर दिया है। पेजे ने कहा कि फिल्म के पोस्टर देखें इसमें लोला वैसे नहीं दिख रही जैसा उनका पिछला प्रतिबंब है। वह पूरे कपड़े पहनी हुई है। वह कहीं से भी कामुक नहीं लगती। डायरेक्टर ने उसका पूरा रोल ही बदल दिया जोकि सही नहीं है।
पेजे ने कहा कि आप देख सकते हैं कि लोला के पास अब आकर्षक शरीर नहीं है। उसने लंबे बास्केटबॉल शॉर्टस पहने थे जबकि बैगी शर्ट डाली हुई है। वह कहीं से भी कामुक नहीं लगती। भले ही आप इसे स्ट्रॉन्ग का नाम दे रहे हैं लेकिन यह छेडख़ानी अच्छी नहीं लगती। हर महिला अपने आप में कामुक और मजबूत रहना चाहती है। यह एक कार्टून कैरेक्टर था जिसे पूरी तरफ से बदल दिया गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website