Thursday , March 19 2026 8:24 AM
Home / News / होर्मुज संकट के बीच भारतीयों के लिए खुशखबरी, सऊदी ने खोला तेल का नया रास्ता, भर-भरकर आ रहे व‍िशाल टैंकर

होर्मुज संकट के बीच भारतीयों के लिए खुशखबरी, सऊदी ने खोला तेल का नया रास्ता, भर-भरकर आ रहे व‍िशाल टैंकर


अमेरिका-इजरायल और ईरान में जंग के चलते होर्मुज स्ट्रेट पर गहराते संकट के बीच भारत के लिए खुशखबरी आई है। सऊदी अरब ने भारत को कच्चा तेल भेजने के लिए नया रास्ता इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। लाल सागर स्थित सऊदी अरब के यानबू केंद्र से कई टैंकर तेल भरकर भारत के बंदरगाहों ओर रवाना हो चुके हैं। यह ऐसे समय में हुआ है जब होर्मुज जलडमरूमध्य में रुकावटों के चलते खाड़ी के तेल उत्पादक देशों को आपूर्ति के रास्ते बदलने पड़ रहे हैं।
होर्मुज स्ट्रेट पर जहाजों को खतरा – मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते होर्मुज स्ट्रेट से होने वाले समुद्री यातायात पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। ईरान ने इस इलाके में कुछ जहाजों को निशाना बनाया है, जिसके बाद शिप यहां से गुजरने से बच रहे हैं। आमतौर पर वैश्विक तेल व्यापार का लगभग पांचवां हिस्सा (20 प्रतिशत) इसे रास्ते से होकर गुजरता है। खाड़ी देशों से होने वाला भारत का ऊर्जा आयात मुख्यतः इसी रास्ते से होता है।
सऊदी ने खोजा नया रास्ता – हालांकि, अब सऊदी अरब ने लाल सागर के रास्ते भारत को सप्लाई शुरू की है। Kpler के ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, सऊदी अरब के चार कच्चे तेल के टैंकर इस समय भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इन टैंकर में 60 लाख बैरल तेल लदा है। इसके अलावा, महीने के अंत तक भारत में 90 लाख से 1 करोड़ बैरल अतिरिक्त खेप आने की उम्मीद है।
यानबू के जरिए एशियाई बाजार में तेल भेजे जाने की जानकारी सबसे पहले 16 मार्च को ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में सामने आई थी। लेकिन सऊदी ने इसके लिए एक शर्त रखी है कि इस रास्ते से खरीदारों को मासिक आपूर्ति का एक हिस्सा ही मिल पाएगा। आइए इस शर्त की वजह समझते हैं।