
गूगल की ओर से दो सर्विस को गूगल पे और गूगल वीपीएन सर्विस को बंद करने की तैयारी है। हालांकि दोनों सर्विस के बंद होने से भारतीय यूजर्स पर कोई भी असर नहीं पड़ने वाला है। गूगल पे सर्विस पहले की तरह चलती रहेगी।
गूगल की ओर से जून में जोरदार झटका देने की तैयारी है। दरअसल गूगल अपनी दो पॉपुलर सर्विस को जून माह में बंद करने जा रहा है, जिससे लाखों की संख्या में यूजर्स प्रभावित होंगे। हालांकि गूगल की जून में बंद होने वाली सर्विस का भारतीय यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा? गूगल पे और गूगल वीपीएन सर्विस को जून में बंद किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर इन सर्विस को बंद से बंद किया जा रहा है।
गूगल ओन्ड गूगल वन वीपीएन सर्विस को 20 जून 2024 से बंद कर दिया जाएगा। इस सर्विस को भारत में कभी लॉन्च नहीं किया गया है। ऐसे में इंडियन यूजर्स पर गूगल वीपीएन सर्विस के बंद होने का असर नहीं पड़ेगा। गगूल पिक्सल 7 सीरीज के यूजर्स को फ्री पिक्सल वीपीएन सर्विस दिया जाता रहेगा। इसमें गूगल पिक्सल 7, गूगल पिक्सल 7 प्रो, गूगल पिक्सल 7a और फोल्ड स्मार्टफोन शामिल हैं।
गूगल पे – गूगल पे ऐप क इस साल 4 जून से अमेरिका में बंद कर दिया जाएगा। हालांकि भारत और सिंगापुर जैसे मार्केट में गूगल पे पहले की तरह चलता रहेगा। जो यूजर्स भारत और सिंगापुर में गूगल पे ऐप का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। अमेरिकी मार्केट में गूगल पे सर्विस की जगह गूगल वॉलेट ऑफर की जाएगी। हाल ही में भारत में भी गूगल वॉलेट सर्विस को रोलआउट किया गया है, लेकिन भारत में गूगल पे और गूगल दोनों अलग-अलग सर्विस की तरह काम करेंगी। मतलब भारतीय गूगल पे ऐप यूजर्स बिना रोक-टोक के पैसों का लेनदेन कर पाएंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website